बरेली: एडीएसआईसी कार्यालय के बाहर से एसीएम प्रथम के अर्दली की बाइक चोरी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में वाहन चोर सक्रिय हैं। बुधवार को यहां अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम प्रवीण रमन के अर्दली मोर सिंह बेटे के साथ मेडिकल बनवाने के लिए आए थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध शर्मा के कार्यालय के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। करीब …

बरेली,अमृत विचार। जिला अस्पताल में वाहन चोर सक्रिय हैं। बुधवार को यहां अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम प्रवीण रमन के अर्दली मोर सिंह बेटे के साथ मेडिकल बनवाने के लिए आए थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे वह अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. सुबोध शर्मा के कार्यालय के बाहर बाइक खड़ी कर अंदर चले गए। करीब पंद्रह मिनट बाद जब वह कार्यालय के बाहर आए तो बाइक गायब थी। आनन-फानन में उन्होंने सूचना एडीएसआईसी को दी।

चोर ने मुंह को कपड़े से ढक रखा था
एडीएसआईसी ने तुरंत कार्यालय में लगी सीसीटीवी फुटेज को देखा तो इसमें बाइक को चोरी करने वाला युवक साफ नजर आ रहा था। उसने मुंह को कपड़े से ढक रखा था। वहीं, लाल रंग का धारीदार स्वेटर पहने था। उसने बाइक को जेब में रखी एक चाबी लगाकर स्टार्ट किया। इसके बाद अस्पताल के मुख्य द्वार से फरार हो गया। पीड़ित पक्ष ने मामले में तहरीर दी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: चाचा के बेटे से कर रहे थे गाली गलौच, बचाने गया युवक तो दबंगों ने जमकर पीटा

संबंधित समाचार