बहराइच: पुलिस जांच के दौरान पिकअप वाहन से बरामद हुआ 1.63 लाख, हड़कंप
बहराइच। विशेश्वरगंज पुलिस और एसएसटी की टीम ने बुधवार शाम को जांच के दौरान पिकप वाहन से 1.63 लाख रुपए बरामद किया है। कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने नकदी के बरामदगी की जांच शुरू कर दी है। विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी …
बहराइच। विशेश्वरगंज पुलिस और एसएसटी की टीम ने बुधवार शाम को जांच के दौरान पिकप वाहन से 1.63 लाख रुपए बरामद किया है। कागजात न दिखा पाने पर पुलिस ने नकदी के बरामदगी की जांच शुरू कर दी है।
विधान सभा चुनाव को देखते हुए पुलिस सतर्कता बरत रही है। पुलिस अधीक्षक केशव कुमार चौधरी के निर्देशन में थानाध्यक्ष जय हरि मिश्रा, एसएसटी टीम के सेक्टर मजिस्ट्रेट दिलीप दूबे, उप निरीक्षक राम आशीष यादव, हेड कांस्टेबल प्रमोद कुमार यादव, अनिल चौरसिया और वीडियो ग्राफर सुनील कुमार उधरना बार्डर के पास वाहनों की जांच कर रहे थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच के दौरान एक पिकप वाहन आया।
वाहन की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान वाहन से एक लाख 63 हजार रुपए नकदी बरामद हुई। जिसके कागजात चालक से मांगे गए, लेकिन चालक कागजात नहीं दिखा सका। इस पर मजिस्ट्रेट ने रुपए जब्त कर लिया। साथ ही चालक सीतापुर जिले के तंबौर थाना क्षेत्र के नकहा निवासी संदीप कुमार यादव को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच की जा रही है। कागजात दिखाने पर कोषागार से रुपए वापस हो जायेंगे।
यह भी पढ़ें;
बरेली: घटिया सामग्री से बनीं दीवारें दरकीं, मजदूरों ने बल्लियों के सहारे रोका लेंटर
