हरदोई: ईवीएम में बंद हुए प्रत्याशियों के भाग्य, अब 10 मार्च को पता चलेगा जनता जनार्दन का फैसला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। जिले में चुनावी प्रक्रिया को लगाम लग गई। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने चहेते प्रत्याशियों व मुद्दों को लेकर ईवीएम मशीन पर अपने प्रत्याशी के सामने की बटन दबाकर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया। मतदान के साथ ही प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली। चुनावी डुगडुगी …

हरदोई। जिले में चुनावी प्रक्रिया को लगाम लग गई। जिले की आठ विधानसभा सीटों पर मतदाताओं ने अपने चहेते प्रत्याशियों व मुद्दों को लेकर ईवीएम मशीन पर अपने प्रत्याशी के सामने की बटन दबाकर प्रत्याशियों का भाग्य ईवीएम में बंद कर दिया। मतदान के साथ ही प्रत्याशियों ने भी राहत की सांस ली।

चुनावी डुगडुगी बजते ही चुनाव प्रक्रिया व टिकट को लेकर प्रत्याशियों में होड़ मच गई थी। नामांकन होते ही प्रत्याशियों ने अपने अपने क्षेत्रों में कमान संभाल ली थी। दिन व रात न देखते हुए लगातार प्रत्याशी अपने-अपने मतदाताओं को लुभाने के लिए जी जान से लगे रहे।वह अपने पक्ष में मतदान करने के लिए लगातार मतदाताओं से मिलते व जनसभाओं को संबोधित करते हुए नजर आते रहे।

चुनावी माहौल में मतदाताओं ने भी जनसभाओं के साथ ही प्रत्याशियों का सहयोग किया| लगातार प्रत्याशियों को लेकर उनके साथ कदम से कदम मिलाए रहे। जनसभाओं का संबोधन करने के लिए सभी पार्टी के वरिष्ठ नेता भी अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ उनके वोटरों व जनता के बीच में जाकर अपनी-अपनी पार्टियों से जुड़े मुद्दों को लेकर भाषण देते व समझाते हुए नजर आए।

आज जिले में मतदान शांतिपूर्ण संपन्न होने के साथ ही चुनावी डुगडुगी का विराम लगा गया| प्रत्याशियों से लेकर समर्थकों तक को 10 मार्च का इंतजार है ।जब प्रत्येक विधानसभा से किसी एक प्रत्याशी के सिर पर ताज बंधेगा।

यह भी पढ़ें: बरेली: बप्पी लहरी चाहते थे बरेली आकर ‘प्यार में थोड़ा टिव्स्ट’ फिल्म का प्रमोशन करना

संबंधित समाचार