लखीमपुर-खीरी: पम्पिंग सेट में फसकर किसान की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव निवासी एक किसान की पम्पिंग सेट में फंसकर मौके पर ही मौत हो गयी। खुर्दा के 50 वर्षीय किसान मंगू लाल मतदान करने के बाद जानवरो के लिए चारा काटने खेत पर जा रहा था। तभी घर के बाहर लगे पम्पिंग सेट को चलाते ही उसका फ्राइ व्हील टूट …

लखीमपुर-खीरी,अमृतविचार। थाना क्षेत्र के खुर्दा गांव निवासी एक किसान की पम्पिंग सेट में फंसकर मौके पर ही मौत हो गयी। खुर्दा के 50 वर्षीय किसान मंगू लाल मतदान करने के बाद जानवरो के लिए चारा काटने खेत पर जा रहा था। तभी घर के बाहर लगे पम्पिंग सेट को चलाते ही उसका फ्राइ व्हील टूट गया।

फ्राइ व्हील का टुकड़ा उसकी छाती में जा लगा परिजन कुछ समझ पाते इससे पहले मंगू लाल की मौके पर ही मौत हो गयी। म्रतक मंगू लाल के 3 लड़के व 1 लड़की है।जिसमे सभी की शादी हो चुकी है।मंगू लाल के लड़के केशव वर्मा ने मितौली थाने में तहरीर देकर अपने किसान पिता के शव का पीएम कराए जाने की मांग की है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: आरटीई के तहत बच्चों को नहीं मिलेगा निशुल्क प्रवेश

संबंधित समाचार