लखनऊ: चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने पर 73 लोगों पर मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बुधवार को 73 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। अब तक 1855 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक व निजी स्थानों से अब तक कुल 1,20,07,180 …

लखनऊ। चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में बुधवार को 73 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया गया। अब तक 1855 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया जा चुका है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक व निजी स्थानों से अब तक कुल 1,20,07,180 प्रचार सामग्री हटायी गई है, जिसमें से सार्वजनिक स्थानों से 90,09,556 व निजी स्थानों से 29,97,624 प्रचार सामग्री हटाई गई है।

अब तक सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 6,03,540, पोस्टर के 39,00,251, बैनर के 29,67,157 व 15,38,608 अन्य मामलों में कार्रवाई की गई है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 2,59,762 पोस्टर के 13,29,771, बैनर के 8,64,205 व 5,43,886 अन्य मामलों में कार्रवाई की गई है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: योगी सरकार ने मुख्तार पर की एक और कड़ी कार्रवाई, होटल गजल की करोड़ों की जमीन की कुर्क

संबंधित समाचार