बरेली: आठवीं की छात्रा को बहलाकर ले गया दो बच्चों का पिता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। एक अस्पताल कर्मचारी ने मोहल्ले के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर बेटी के साथ छेड़छाड़ व बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारी के मुताबिक आरोपी की हरकतों से परेशान होकर बेटी का स्कूल भी छुड़वा दिया था। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की …

बरेली,अमृत विचार। एक अस्पताल कर्मचारी ने मोहल्ले के ही रहने वाले एक व्यक्ति पर बेटी के साथ छेड़छाड़ व बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारी के मुताबिक आरोपी की हरकतों से परेशान होकर बेटी का स्कूल भी छुड़वा दिया था। सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण की धारा में रिपोर्ट दर्ज की है।

सुभाषनगर थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति निजी अस्पताल में कर्मचारी है। उसने पुलिस को दी तहरीर में मोहल्ले के ही विवेक सक्सेना पर 21 फरवरी को बेटी को बहलाकर ले जाने का आरोप लगाया है। कर्मचारी ने बताया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी कक्षा आठ की छात्रा है। आरोप है कि कुछ समय पहले विवेक सक्सेना ने किशोरी के साथ छेड़छाड़ की थी। वह उसका स्कूल तक पीछा भी करता था। डर की वजह से किशोरी का नाम स्कूल से कटवा दिया गया। इससे उसकी पढ़ाई छूट गई।

ये भी पढ़ें-

बरेली: प्रेम-विवाह के बाद प्रेमिका के परिजनों ने दी हत्या की धमकी

संबंधित समाचार