ब्राजील में भूस्खलन-बाढ़ से अब तक 204 लोगों की मौत, 51 लापता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

साओ पाउलो। ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में एक सप्ताह पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मी भूस्खलन की चपेट में आए पीड़ितों की तलाश में कीचड़ और मलबे की खुदाई का …

साओ पाउलो। ब्राजील के पेट्रोपोलिस शहर में एक सप्ताह पहले हुई मूसलाधार बारिश के बाद आई बाढ़ और भूस्खलन से मरने वालों की संख्या बढ़कर 204 हो गई है। अधिकारियों ने बुधवार को इसकी जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, बचावकर्मी भूस्खलन की चपेट में आए पीड़ितों की तलाश में कीचड़ और मलबे की खुदाई का काम निरंतर कर रहे हैं, लेकिन अभी भी कम से कम 51 लोग लापता हैं। रियो डी जनेरियो राज्य के अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि क्षेत्र में तूफान के कारण बुधवार को खोज और बचाव के प्रयासों को रोक दिया गया था।

उल्लेखनीय है कि रियो डी जनेरियो से 68 किलाेमीटी दूर स्थित शहर पेट्रोपोलिस में 15 फरवरी को भारी बारिश हुई, जिसके बाद 50 से अधिक भूस्खलन हुए और बाढ़ आई।

ये भी पढ़ें : दुबई में ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत इमारत’ का उद्घाटन, देखें तस्वीरें

संबंधित समाचार