Sachin Tendulkar Double Century: 12 साल पहले आज ही के दिन सचिन तेंदुलकर ने जड़ा था वनडे का पहला दोहरा शतक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। क्रिकेट के दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 12 साल पहले आज ही के दिन (24 फरवरी) को वनडे इंटरनेशनल में पहले दोहरे शतक का तोहफा दिया था। यह दोहरा शतक उन्होंने साल 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में लगाया था। इस मैच में …

नई दिल्ली। क्रिकेट के दुनिया के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 12 साल पहले आज ही के दिन (24 फरवरी) को वनडे इंटरनेशनल में पहले दोहरे शतक का तोहफा दिया था। यह दोहरा शतक उन्होंने साल 2010 में ग्वालियर में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेले गए मैच में लगाया था। इस मैच में वह नाबाद 200 रन रहे थे।

Image

सचिन तेंदुलकर ने अपनी इस पारी के दौरान 25 चौके और शानदार तीन छक्के जड़े थे। उन्होंने कुल 226 मिनट का वक्त बिताया था। वह पूरी पारी में अंत तक आउट नहीं हुए। डेथ ओवरों में धोनी की शानदार पारी की बदौलत भारत ने 401 का विशाल स्कोर खड़ा किया था। लेकिन, दक्षिण अफ्रीका 248 पर ही ढेर हो गया था।

सचिन तेंदुलकर की बल्लेबाजी के दौरान पूर्व भारतीय मुख्य कोच रवि शास्त्री कमेंट्री कर रहे थे। जैसे ही सचिन ने चार्ल लेंगवेल्डट की एक गेंद कोप्वॉइंट की तरफ खेला और महेंद्र सिंह धोनी को सिंगल लेने के लिए आवाज दी। बावजूद इसके कि गेंद एबी डिविलियर्स ने फील्ड कर ली थी, लेकिन सचिन ने रन पूरा किया। उस समय दर्शक सचिन को चीयर करने लगे थे। वहीं कमेंट्री बॉक्स में बैठे रवि शास्त्री ने चिल्लाते हुए कहा, ”इस ग्रह का पहला व्यक्ति जिसने वनडे में 200 रन बनाए। सचिन ने 147 गेंदों पर 200 रन की पारी खेली थी।”

साउथ अफ्रीका के खिलाफ यह मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में खेला जा रहा था। भारतीय टीम ने इस मुकाबले में 3 विकेट पर 401 रन बनाए थे। जिसके बाद जवाब में एबी डी विलियर्स ने नाबाद 114 की सेंचुरी जड़ी, लेकिन फिर भी मेहमान टीम 248 रन के स्कोर पर 4215 ओवर में ही ऑलआउट हो गई। श्रीसंत ने सबसे ज़्यादा तीन विकेट अपने नाम किए थे।

ये भी पढ़ें : छह पैरा खिलाड़ी टॉप्स के कोर ग्रुप में शामिल

 

संबंधित समाचार