मुरादाबाद : 14 मार्च से चलेंगी होली स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली-छपरा का समय तय
मुरादाबाद/अमृत विचार। होली के लिए रेलवे विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर रेल विभाग दिल्ली से छपरा तक के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। ताकि होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिले। होली पर हर साल दूसरे राज्यों में काम करने वाले …
मुरादाबाद/अमृत विचार। होली के लिए रेलवे विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। इसको लेकर रेल विभाग दिल्ली से छपरा तक के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन करने जा रहा है। ताकि होली पर अपने घर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिले। होली पर हर साल दूसरे राज्यों में काम करने वाले लोग अपने-अपने घर त्योहार मनाने के लिए जाते हैं, जिसके चलते ट्रेनों में यात्रियों की जबरदस्त भीड़ रहती है।
यात्रियों की सुविधा के लिए हर साल रेलवे अलग से ट्रेनों का संचालन करता है। इस साल 17 मार्च को होली का पर्व शुरू हो रहा है। इसके लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनें चलाने की सूची तैयार कर ली है। दो से तीन दिनों में रेलवे होली पर चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की सूची जारी करेगा। फिलहाल रेलवे ने होली पर्व के लिए दिल्ली से छपरा तक के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा कर दी है। रेलवे दिल्ली से छपरा के लिए स्पेशल ट्रेन (05315-16) चलाएगा। यह स्पेशल ट्रेन मुरादाबाद व चंदौसी होकर गुजरेगी। इस ट्रेन का संचालन 14 मार्च से 25 मार्च तक सप्ताह में दो बार किया जाएगा।
ट्रैकों पर अवांछित तत्वों के आवागमन को पूर्णतया रोकें : एडीआरएम
बुधवार को मुरादाबाद रेल मंडल एडीआरएम परिचालन राकेश सिंह ने मंडल के अधिकारियों के साथ बरेली जंक्शन का निरीक्षण किया। एडीआरएम ने विशेष रूप से ट्रेन परिचालन संबंधी कार्यालयों, स्थलों व संरक्षा संबंधी उपकरणों की उपलब्धता और रखरखाव, अग्निशमक यंत्रों की उपलब्धता व दक्षता को गहनता से परखा। बरेली जंक्शन के प्लेटफार्म, रेलवे ट्रैक, सिगनल्स, क्रॉस-ओवर, सी एंड डब्लू वर्कशॉप का निरीक्षण किया। उन्होंने ट्रैकों का नियमित रूप से सघन निरीक्षण करते हुए अवांछित तत्वों के ट्रैकों पर आवागमन को पूर्णतया रोकने व रेल पथों में आवश्यक सुधार कार्य को त्वरित रूप से करते हुए उचित रख-रखाव किये जाने के संबंध में दिर्शा-निर्देश दिए।
स्पेशल ट्रेन के संचालन का समय
होली के लिए चलने वाली स्पेशल ट्रेन का पहला फेरा 14 मार्च से शुरू होगा। यह ट्रेन दिल्ली से दोपहर दो बजे चलकर शाम पांच बजकर 10 मिनट पर मुरादाबाद व अगले दिन दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर छपरा पहुंचेगी। इसी तरह वापसी में यह ट्रेन छपरा से सुबह 11 बजकर 11 मिनट पर चलेगी। सुबह आठ बजकर तीन मिनट पर मुरादाबाद पहुंचेंगी। जबकि दिल्ली पहुंचने का समय 11.20 निर्धारित रखा गया है। रेलवे ने इस ट्रेन छपरा से सोमवार व गुरुवार और दिल्ली से मंगलवार व शुक्रवार चलाने का फैसला लिया है। जिससे होली का पर्व मनाने जाने वाले यात्रियों को कोई दिक्कत न हो।
