गौतम बुद्ध नगर: महिला की कान काटकर हत्या, शक के दायरे में बेटी
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर-113 में सनसनी फैली हुई है। आपको बता दें कि सेक्टर-77 में एक महिला की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर दस्तक देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में कि पुलिस ने मृत महिला के साथ-साथ उसकी नाबालिग …
गौतम बुद्ध नगर। नोएडा के सेक्टर-113 में सनसनी फैली हुई है। आपको बता दें कि सेक्टर-77 में एक महिला की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस ने घटना स्थल पर दस्तक देकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
इस मामले में कि पुलिस ने मृत महिला के साथ-साथ उसकी नाबालिग बेटी सहित दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जिसके बाद पुलिस से पुछताछ जारी है। जिसकी जानकारी पुलिस अधिकारी ने सोमवार को दी है। पुलिस रणविजय सिंह ने बताया कि नोएडा सेक्टर-77 में रहने वाली अंतरिक्ष कैन वाल नामक सोसाइटी निवासी अनुराधा 34 साल को लहूलुहान अवस्था में नोएडा के सेक्टर-71 स्थित एक अस्पताल में लाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने जब मामले की जांच की तो वहां पर महिला की भारी वस्तु से हमला कर हत्या की गई थी।
महिला के शरीर पर 20-22 घाव के निशान थे और कान भी कटा हुआ था। जांच के दौरान पता चला कि घटना के समय महिला के साथ मौजूद उनकी बेटी थी। पुलिस के आधार पर महिला की नाबालिग बेटी और श्रीवास्तव से शक के आधार पर हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
यह भी पढ़े-हमारी पार्टी सरकारी कर्मियों के हितों के लिए पूरी तरह समर्पित है: प्रियंका गांधी
