बुलंदशहर: स्वच्छता रैंकिंग में शहर को नंबर वन बनाने के लिए नगर निगम ने कसी कमर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बुलंदशहर। साफ सफाई को लेकर शहर की रैकिंग सुधारने के लिए नगर पालिका परिषद काम कर रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए नगर निगम लोगों को जागरूक कर रहा है। नगर निगम का कहना है कि शहर की दशा सुधारने के लिए डोर टू डोर काम कूड़ा उठाने का काम शुरू हो गया …

बुलंदशहर। साफ सफाई को लेकर शहर की रैकिंग सुधारने के लिए नगर पालिका परिषद काम कर रही है। इसी दिशा में आगे बढ़ते हुए नगर निगम लोगों को जागरूक कर रहा है। नगर निगम का कहना है कि शहर की दशा सुधारने के लिए डोर टू डोर काम कूड़ा उठाने का काम शुरू हो गया है।

लोगों में जागरुकता पैदा करने के लिए नगर के राजेबाबू पार्क की दीवारों, शहर के मुख्य चौराहों और अंसारी चौराहे पर स्थित जीजीआईसी की दीवारों पर वॉल पेटिंग कराई गई है। वहीं कूड़े के निस्तारण के लिए भाईपुरा पर प्लांट लगने की प्रक्रिया भी जारी है। वहीं शहर में अमृत योजना के तहत सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट को लगाने का कार्य भी लगभग पूरा हो चुका है।

यह भी पढ़े: मिजोरम विधानसभा अध्यक्ष के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर जेडपीएम ने लोकायुक्त के पास दायर की याचिका

संबंधित समाचार