बरेली: एक बाइक से जा रहा था पूरा परिवार, हादसे ने छीन ली मां की जिंदगी, ट्रक से कुचलकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार सुबह से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे और पति के भी गंभीर चोट लगना बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार …

बरेली, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश के बरेली में गुरुवार सुबह से एक भीषण सड़क हादसा हो गया। ट्रक और बाइक की चपेट में आने से एक महिला की मौके पर मौत हो गई। वहीं, दोनों बच्चे और पति के भी गंभीर चोट लगना बताई जा रही है। पुलिस ने मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

दो दिन पहले पिता के घर आई थी शालिनी
दरअसल, मूल रूप से शाहजहांपुर के अजीजगंज की रहने वाली शालिनी शर्मा अपने पति सोनू शर्मा, दोनों बेटी सेजल और मानसी के साथ नकटिया में पुराना मोहनपुर गांव में दो दिन पहले आई थी। शालिनी के पति एक कारपेंटर का काम करते है। पूरा परिवार एक ही बाइक से आया था। गुरुवार को जब वह अपने घर शाहजहांपुर लौट रही थी। उसी वक्त यह हादसा हुआ जिसमें शालिनी की जान चली गई।

रजऊपरसपुर चौकी के पास हुआ हादसा
जानकारी के मुताबिक परिवार के चारो लोग एक ही बाइक से वापस जा रहे थे। सभी लोग रजऊ परसपुर चौकी के पास ही पहुंचे थे। कि उसी वक्त एक ट्रक चालक ने अपना ट्रक मोड़ दिया। जिसकी चपेट में आने से बाइक गिर गई। और शालिनी ट्रक के पहिए के नीचे दब गई। जिसकी वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शालिन की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें-

बरेली: आठवीं की छात्रा को बहलाकर ले गया दो बच्चों का पिता

 

संबंधित समाचार