मुरादाबाद : विद्यालय में बच्चों के ठहराव व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर हो जोर
मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्री-प्राइमरी शिक्षा के संचालन के संबंध में नगर क्षेत्र में द्वितीय ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन नगर संसाधन केंद्र पर किया गया। इसमें स्कूलों में संचालित कोलेकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूल रेडिनेस प्रशिक्षण प्राप्त नगर क्षेत्र के नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में नई राष्ट्रीय शिक्षा …
मुरादाबाद, अमृत विचार। समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत प्री-प्राइमरी शिक्षा के संचालन के संबंध में नगर क्षेत्र में द्वितीय ईसीसीई क्रियान्वयन कार्यशाला का आयोजन नगर संसाधन केंद्र पर किया गया। इसमें स्कूलों में संचालित कोलेकेटेड आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूल रेडिनेस प्रशिक्षण प्राप्त नगर क्षेत्र के नोडल शिक्षकों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला में नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के परिप्रेक्ष्य में निपुण भारत अभियान में पूर्व प्राथमिक शिक्षा कार्यक्रम के प्रभावी संचालन और 3-6 आयुवर्ष के बच्चों को पूर्व प्राथमिक शिक्षा उपलब्ध कराकर निर्धारित दक्षता प्राप्त करने पर चर्चा की गई। बाल विकास अधिकारी नगर इकबाल कौर भाटिया ने आंगनबाड़ी केंद्रों की कार्यप्रणाली और कार्यों की जानकारी देकर गतिविधि आधारित शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।
एसआरजी डॉ ऋतु त्यागी ने निपुण भारत अभियान, बाल वाटिका कार्यक्रम के कार्यों के पर चर्चा की। खण्ड शिक्षा अधिकारी नगर क्षेत्र नगेन्द्र कुमार ने कहा कि विद्यालयों में बच्चों का ठहराव और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना ही प्रथम उद्देश्य है। उन्होंने 6 वर्ष तक की उम्र में बच्चों में होने वाले मानसिक और बौद्धिक विकास की जानकारी दी।
कार्यशाला में आंगनबाड़ी सुपरवाइजर सीमा सिंह, सीमा गुप्ता के अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सीमा रस्तोगी, निर्मला ने रोचक गतिविधियों और बाल गीतों की प्रस्तुति से जानकारी दी। संचालन राहुल शर्मा ने किया। कार्यशाला में राकेश कौशिक, रेहाना परवीन, नीतू सिंह, रोशनी वर्मा, मनीला शर्मा, व्योम गुप्ता, आशीष कुमार विष्णु भारद्वाज, सहित नगर क्षेत्र के नोडल शिक्षक और आंगनबाड़ी कर्मियों ने प्रतिभाग किया।
