अयोध्या में सीएम योगी के रोड शो से पहले जगह जगह लगा जाम, फंसी रहीं दो एम्बुलेंस
अयोध्या। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हवा बनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में रोड शो से पहले ही लोगों को जगह जगह जाम झेलना पडा है। बाईक और बड़ी गाड़ियों के रेले के कारण जाम में दो एम्बुलेंस भी फंसी रहीं जिन्हें बमुश्किल निकाला जा …
अयोध्या। विधानसभा चुनाव प्रचार के अंतिम दौर में भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में हवा बनाने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अयोध्या में रोड शो से पहले ही लोगों को जगह जगह जाम झेलना पडा है। बाईक और बड़ी गाड़ियों के रेले के कारण जाम में दो एम्बुलेंस भी फंसी रहीं जिन्हें बमुश्किल निकाला जा सका। विभिन्न क्षेत्रों से भाजपाई बाईक लेकर रामनगरी की ओर गुरुवार दोपहर बाद निकले। जिसकी वजह से कई क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही।

बता दे कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गुरुवार करीब चार बजे अयोध्या में टेढ़ी बाजार से लेकर नये घाट तक रोड शो करना था। रूदौली के बाद वे गोसाईगंज में सभा को संबोधित कर रहे थे। इसी दौरान उनके रोड शो में शामिल होने के लिए जय श्री राम का नारा लगाते हुए बाईकों का रेला निकला। जिसके चलते सीतापुर आंख अस्पताल, साहबगंज और बेनीगंज तक लम्बा जाम लग गया। जिसमें दो एम्बुलेंस भी फंस गई बमुश्किल उन्हें रास्ता मिला। चौक घंटाघर पर भी आधे घंटे जाम लगा रहा।
बताया जाता है कि साकेत महाविद्यालय से लेकर टेढ़ी बाजार तक वाहनों का रेला है लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था नदारद। जिसके कारण आने जाने वाले जनसामान्य को भारी परेशानी उठानी पड़ी। लोगों का कहना है कि टेढ़ी बाजार से लेकर नये घाट तक जगह जगह यातायात अव्यवस्था चरम पर दिखी।
यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ में की जनसभा, राजा भैया पर जमकर बरसे, कही यह बड़ी बात
