गोंडा में बीजेपी सांसद ने सपा संरक्षक पर किया बड़ा हमला, कहा- मुलायम हैं प्रदेश के सबसे बड़े माफिया
गोंडा। जिले की कैसरगंज सीट से बीजेपी और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष खासकर सपा पर तगड़ा हमला करते हुए कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सबसे बडे माफिया हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी पर केस दर्ज होना ही सबसे बड़ा माफियावाद …
गोंडा। जिले की कैसरगंज सीट से बीजेपी और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। उन्होंने विपक्ष खासकर सपा पर तगड़ा हमला करते हुए कहा कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव सबसे बडे माफिया हैं। उन्होंने कहा कि अगर किसी पर केस दर्ज होना ही सबसे बड़ा माफियावाद है तो इस लिहाज से तो मुलायक सिंह प्रदेश के सबसे बड़े माफिया हैं।
उन्होंने कहा कि मुलायम सिंह पर मुझसे भी ज्यादा केस दर्ज हैं। बीजेपी सांसद ने कहा कि उनके ऊपर कीचड़ उछालने से पहले सपा मुखिया अखिलेश को अपने घर में ही झांक लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि पहले उन्हें अपने पिता को देखना चाहिए फिर किसी दूसरे पर आरोप लगाना चाहिए।
उन्होंने मुलायम सिंह पर करारा हमला बोलते हुए कहा कि मुलायम सिंह को तो काफी बाद में नेताजी की उपाधि मिली है, जबकि बृज क्षेत्र में कालेज के दिनों से ही मुझे नेताजी की उपाधि मिल गई थी। बता दें कि अभी हाल ही में एक रैली में सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बीजेपी सांसद को छोटा माफिया कहा था और गंभीर आरोप लगाए थे।
यह भी पढ़ें: अलीगढ़: नन्हे कन्धों पर दो बेटियों ने उठाया परिवार का जिम्मा, लगाया ठेला
