लखनऊ: चुनाव बाद रोडवेज के बस बेड़े में शामिल होंगी 1300 नई बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। यात्रियों को बेहतर सुविधा दिलाने के साथ ही सड़कों पर बसों की कमी को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। चुनाव के बाद परिवहन निगम जहां पुरानी बसों की नीलामी करेगा वहीं नई बसें भी खरीदेगा। नई बसों के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की तैयारी की …

लखनऊ। यात्रियों को बेहतर सुविधा दिलाने के साथ ही सड़कों पर बसों की कमी को दूर करने के लिए परिवहन निगम ने तैयारी कर ली है। चुनाव के बाद परिवहन निगम जहां पुरानी बसों की नीलामी करेगा वहीं नई बसें भी खरीदेगा। नई बसों के लिए 400 करोड़ रुपए खर्च किए जाने की तैयारी की गई है। यूरो सिक्स मॉडल की 13 सौ नई बसों के चेचिस खरीदे जाने खाका परिवहन निगम ने तैयार किया है। आचार संहिता खत्म होते ही नई बसों का खरीदे जाने टेंडर जारी किया जाएगा। परिरवहन निगम के अनुसार इस साल मई तक नई बसें रोडवेज के बस बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

नई बसों से निकलने वाले प्रदूषण भी कम हो जाएगा। यूरो सिक्स के चलते इनसे प्रदूषण कम होगा। रोडवेज के अधिकारियों के अनुसार बसों के चेचिस पर बॉडी बनाने का काम परिवहन निगम करेगा। बसें खरीदे जाने के लिए परिवहन निगम के पास बजट मौजूद हैं। इतिहास में पहली बार चुनाव में सुरक्षा बलों के लिए भेजी गई बसों का अग्रिम किराया 477 करोड़ रुपये परिवहन निगम को मिल गया है। इस बजट से निगम बसों की चेचिस खरीदेगा।

इसके साथ ही तकरीबन 50 करोड़ रुपये की धनराशि बस अड्डों पर यात्री सुविधाओं पर खर्च किया जाएगा। निगम ने बसें खरीदने और यात्री सुविधाएं बढ़ाने के लिए कार्य योजना बनाना शुरू कर दिया है। परिवहन निगम के प्रधान प्रबंधक अनघ मिश्रा के अनुसार नई बसें आने से यात्रियों को बेहतर सफर की सुविधा मिलेगी। अगले तीन महीने में यह बसें सड़क पर आ जाएंगी। इन नई बसों के आने से तकरीबन दो से ढाई लाख यात्री रोजाना सफर कर सकेंगे।

बसों पर आने वाला खर्च

रोडवेज बस की एक चेचिस तकरीबन 18 लाख रुपए खर्च होंगे। एक बस की बॉडी बनाने में 10 से 12 लाख का खर्चा आएग।

यह भी पढ़ें:-मुरादाबाद : हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शिव सैनिकों ने किया प्रदर्शन, सौंपा ज्ञापन

संबंधित समाचार