Russia Ukraine War: यूक्रेन की राजधानी कीव के पास क्रैश हुआ यूक्रेन का सैन्य विमान , 14 लोग थे सवार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये. तो वहीं शाम तक राजधानी कीव के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। लगातार बड़े धमाकों के बीच यूक्रेन से तबाही जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं। रूस-यूक्रेन सीमा पर घटनाक्रम आज गुरुवार को बहुत तेजी से बदल रहे हैं। यूक्रेन में रूस …

यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में गुरुवार सुबह धमाके सुनाई दिये. तो वहीं शाम तक राजधानी कीव के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टर मंडराने लगे। लगातार बड़े धमाकों के बीच यूक्रेन से तबाही जैसी तस्वीरें भी सामने आ रही हैं।
रूस-यूक्रेन सीमा पर घटनाक्रम आज गुरुवार को बहुत तेजी से बदल रहे हैं। यूक्रेन में रूस ने सैन्य कार्रवाई की शुरुआत कर दी है। अब यूक्रेन और रूस की तरफ से अलग-अलग दावे किए जा रहे हैं।

तमाम दावों के बीच यूक्रेन की राजधानी कीव में रूसी सेना के घुसने की खबर भी सामने आ रही है। इसके अलावा यूक्रेन के आसमान पर पुतिन के हेलीकॉप्टरों का मंडराना भी चिंता बढ़ाने वाला है। सूत्रों के हवाले से हमले की शुरुआत यूक्रेन के अलग-अलग हिस्सों में धमाके से हुई है। हमले के बाद यूक्रेन ने दूसरे देशों के साथ-साथ पीएम मोदी से भी मदद मांगी है। वहीं अमेरिका ने रूस को चेताया है।

इस दौरान चीन ने मामले को शांति से सुलझाने की गुजारिश की है। UN में रूस ने हमले पर अपना पक्ष भी रखा है। इसमें कहा गया है कि राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन द्वारा घोषित विशेष अभियान यूक्रेन के लोगों की रक्षा के लिए हैं, जो वर्षों से पीड़ित हैं. हमारा लक्ष्य यूक्रेन को नरसंहार से मुक्त करना है.
यूक्रेन की राजधानी कीव के पास Ukraine का एक सैन्य विमान दुर्घटनाग्रस्त होने की खबर भी आ रही है। बताया जा रहा है कि इस विमान में 14 लोग सवार थे।

ये भी पढ़ें-

Russia Ukraine war: उत्तरी कीव में घुसी रूसी सेना, रूस ने किए 30 से ज्यादा हवाई हमले

संबंधित समाचार