सीतापुर: ठेकेदार ने मजदूरों को पैसा देने से किया इंकार, थाने में दी तहरीर
सकरन/सीतापुर। थाना क्षेत्र के कुछ लोग दिहाड़ी पर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम करते थे। टेकेदार ने मजदूरों को पैसे देने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज मजदूरों ने थाने में तहरीर दी है। सकरन थाना क्षेत्र के धनपुरिया गांव निवासी करूणा निधान पुत्र शंभूदयाल गांव के सोबरन, मोहम्मद अहमद, सेवक, शमशेर, आदिल, …
सकरन/सीतापुर। थाना क्षेत्र के कुछ लोग दिहाड़ी पर अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का काम करते थे। टेकेदार ने मजदूरों को पैसे देने से इंकार कर दिया। जिससे नाराज मजदूरों ने थाने में तहरीर दी है। सकरन थाना क्षेत्र के धनपुरिया गांव निवासी करूणा निधान पुत्र शंभूदयाल गांव के सोबरन, मोहम्मद अहमद, सेवक, शमशेर, आदिल, कल्लू, अली अहमद, संजय, दिवाकर, रमेश आदि लखनऊ में जियो कम्पनी की अंडर ग्राउंड पाइप लाइन बिछाने का कार्य करते थे।
जिसकी ठेकेदारी खुर्रमनगर निवासी सर्वेश कर रहा था। जिसमें संजय मशीन चलाता था। जिसकी सैलरी तीस हजार रूपया महीना तय थी। अन्य मजदूर 450 रूपया प्रतिदिन दिहाडी पर काम करते थे। मजदूरों का डेढ माह की मजदूरी का पैसा बकाया था। लगभग एक लाख 74 हजार 500 रूपये ठेकेदार सर्वेश नही दे रहा था।
मजदूरों ने जब सोमवार को ठेकेदार से मजदूरी का पैसा मांगा तो, ठेकेदार ने पैसा देने से मना कर दिया। मंगलवार को मजदूर ठेकेदार का डम्पर, ट्रक व ड्रिलिंग मशीन अपने घर ले आये। मजदूरों ने मामले की तहरीर सकरन पुलिस को दे दी है। मजदूरों का कहना है कि ठेकेदार हमारी मजदूरी दे दे और अपना डम्पर मशीन ले जाये।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: चुनाव में वेबकास्टिंग के लिए लगे कर्मियों ने तय धनराशि न मिलने पर किया प्रदर्शन
