लखीमपुर-खीरी: जेल से छूटकर आया पति, पत्नी की चाकू से गोदकर कर दी हत्या
लखीमपुर/ ममरी-खीरी,अमृतविचार। पति के जेल जाने पर दूसरे के साथ पत्नी के चले जाने पर आक्रोश में आए पति ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में रिटायर पुलिसकर्मी के साथ रह रही 57 वर्षीय पत्नी की पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने …
लखीमपुर/ ममरी-खीरी,अमृतविचार। पति के जेल जाने पर दूसरे के साथ पत्नी के चले जाने पर आक्रोश में आए पति ने हैदराबाद थाना क्षेत्र के ग्राम मोतीपुर में रिटायर पुलिसकर्मी के साथ रह रही 57 वर्षीय पत्नी की पेट में चाकू गोदकर हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है।
पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतका के पति की तहरीर पर आरोपी के नामजद हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।हैदराबाद थाना क्षेत्र के गांव मोतीपुर तिलोकपुर निवासी रिटायर पुलिसकर्मी हीरालाल की पहली पत्नी का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था।
हीरालाल ने कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रछैला वाजिदपुर निवासी संतराम की पत्नी सुशीला देवी के साथ दूसरी शादी कर ली थी। संतराम उस समय किसी संगीन मामले में जेल में था।
गांव वालों के अनुसार संतराम जब जेल से छूट कर बाहर आया और उसे पत्नी की करतूतों के बारे में जानकारी हुई तो वह आग बबूला हो और आवेश में बुधवार की रात मोतीपुर गांव आकर अपनी 57 वर्षीय पत्नी सुशीला देवी के पेट पर चाकू से कई प्रहार कर मार डाला और भागने में सफल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव सीलकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रभारी निरीक्षक प्रभातेश श्रीवास्तव ने बताया कि मृतका के मौजूदा पति हीरालाल की तहरीर पर कोतवाली मोहम्मदी क्षेत्र के गांव रिछैला वाजिदपुर निवासी पहले पति संतराम के खिलाफ हत्या की नामजद रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है। लेकिन फरार होने के कारण वह पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सका।
ये भी पढ़ें-
लखनऊ: एलयू में मूर्ति खंडित करने पर अज्ञात पर दर्ज हुआ केस, CCTV फुटेज खंगालने में जुटी पुलिस
