लखीमपुर-खीरी: हैंडपंप के हत्थे से युवक की हत्या,फूफा पर हत्या का मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पसगवां-खीरी,अमृतविचार। पसगवां किशुनपुर अजीत मार्ग पर एक युवक की सिर पर हैंडपंप का हत्था मारकर हत्या कर दी गई और शव को बाइक के नीचे डाल कर हत्यारे फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरदी निवासी नीरज यादव 30 पुत्र नत्थू यादव गुरूवार की सुबह पसगवां आया था। शाम लगभग चार बजे नीरज का …

पसगवां-खीरी,अमृतविचार। पसगवां किशुनपुर अजीत मार्ग पर एक युवक की सिर पर हैंडपंप का हत्था मारकर हत्या कर दी गई और शव को बाइक के नीचे डाल कर हत्यारे फरार हो गए। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरदी निवासी नीरज यादव 30 पुत्र नत्थू यादव गुरूवार की सुबह पसगवां आया था।

शाम लगभग चार बजे नीरज का शव पसगवां में किशुनपुर अजीत मार्ग पर सड़क के किनारे उसी की बाइक के नीचे बरामद हुआ। सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पत्नी सीता देवी ने अपने फूफा धमेंद्र यादव पर पति नीरज की हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए नामजद तहरीर पुलिस को दी है।

हत्या की सूचना पर मौके पर पहुंचे कोतवाल अम्बर सिंह व सीओ संदीप सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं सीता देवी की तहरीर पर आरोपी धर्मेंद्र यादव के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल अम्बर सिंह ने बताया कि घटना स्थल से हैंडपंप का हत्था भी बरामद किया गया है। मृतक के परिवार मे पत्नी, एक पुत्री और दो दुधमुंहे बच्चे हैं। नीरज के हिस्से में कुल दो बीघा जमीन है। पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अलग- अलग जगहों पर दो लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान, लोग बोले- प्रेमी प्रेमिका थे

संबंधित समाचार