पीलीभीत: पीटीआर के महोफ रेंज में लगी आग, कई एकड़ ग्रासलैंड खाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत,अमृत विचार। पीटीआर के जंगल की महोफ रेंज में अज्ञात कारणों से आग लग गई । इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुच गई। वन कर्मियों की मदद से आग बुझा दिया गया। आग में करीब 100 एकड़ ग्रासलैंड जलकर राख हो गया। अफसर मामले की छानबीन में जुटे हैं। …

पीलीभीत,अमृत विचार। पीटीआर के जंगल की महोफ रेंज में अज्ञात कारणों से आग लग गई । इसकी सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुच गई। वन कर्मियों की मदद से आग बुझा दिया गया। आग में करीब 100 एकड़ ग्रासलैंड जलकर राख हो गया। अफसर मामले की छानबीन में जुटे हैं। अभी कारणों का पता नहीं लग सका है।

पीलीभीत टाईगर रिजर्व का जंगल पांच रेंज में फैला है। टाइगर रिजर्व की माधोटांडा थाना क्षेत्र के पर्यटन स्थल चुका बीच के इंट्री गेट पॉइंट पर गुरुवार रात अचानक जंगल मे आग लग गयी। कुछ ही देर के भीतर आग बढ़ गयी और लपटे तेज हो गयी तो वनकर्मियों की नज़रपड़ी। आसपास के ग्रामीण भी जमा हो गए। आग को लेकर शोर मच गया। जिसके बाद भीड़ लग गई।

बाघों के प्रवास स्थल ग्रासलैंड को आग ने अपनी चपेट में ले लिया। इसकी सूचना दमकल विभाग को सूचना दी। जिसके बाद ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू करने के प्रायास शुरू कर दिए गए। दो घन्टे बाद दमकल टीम मौके पर पहुँची। मगर तब तक आग भीषण रूप ले चुकी थी। फिर आग पर काबू कर लिया गया। हालांकि इसमें काफी समय लगा।

पीटीआर कि डिप्टी डायरेक्टर नवीन खंडेलवाल, एसडीओ सत्यपाल प्रसाद समेत कई अफसर मौके पर पहुँच गए। उन्होंने हादसे की जानकारी जुटाई, लेकि। कारण का पता वह भी नहीं लगा सके। करीब सौ एकड़ ग्रासलैंड को क्षति पहुँचने का नुकसान होने की उम्मीद है। डिप्टी डायरेक्टर ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी कि आग किन कारणों से लगी। अभी इसे लेकर कोई पुष्टि नहीं हो सकी है।

ये भी पढ़ें-

बरेली: अलग- अलग जगहों पर दो लोगों ने ट्रेन से कटकर दी जान, लोग बोले- प्रेमी प्रेमिका थे

संबंधित समाचार