लखनऊ: राजगीर का संदिग्ध परिस्थितियों में नाले में उतराता मिला शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पीजीआई के एकता नगर कॉलोनी स्थित नाले में पांच दिन से लापता राजगीर का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप में छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी अमर कुमार गंधर्व (35) अपनी पत्नी और साले राजीव के साथ पीजीआई के सभा खेड़ा इलाके में …

लखनऊ। पीजीआई के एकता नगर कॉलोनी स्थित नाले में पांच दिन से लापता राजगीर का शव संदिग्ध परिस्थिति में उतराता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मूल रूप में छत्तीसगढ़ के मुंगेली निवासी अमर कुमार गंधर्व (35) अपनी पत्नी और साले राजीव के साथ पीजीआई के सभा खेड़ा इलाके में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

राजीव के मुताबिक अमर बीते शनिवार शाम को किसी काम से घर से बाहर गया था। काफी देर बाद भी वह लौटकर नहीं आया। आसपास तलाश की पर कुछ पता नहीं चला। गुमशुदगी दर्ज कराने पीजीआई कोतवाली गया तो वहां ऑनलाइन गुमशुदगी दर्ज कराने को कहा गया। ऑनलाइन गुमशुदगी दर्ज कराई पर तकनीकि कारणों से वह कैंसिल हो गई। इंस्पेक्टर पीजीआई धर्मपाल सिंह ने बताया कि मृतक शराब पीने का आदी था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:-श्रीलंका के खिलाफ पहले टी-20 मैच में भारत ने दर्ज की आसान जीत

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव