आज का राशिफल | 25 फरवरी, 2022
मेष आज कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संपत्ति की डील से आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधांे को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे। वृष आज पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रहेगी। जॉब को लेकर आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य …
मेष
आज कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। पुरानी उधारी चुकाने में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। संपत्ति की डील से आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधांे को लेकर थोड़े भावुक रहेंगे।
वृष
आज पारिवारिक जीवन में अस्थिरता रहेगी। जॉब को लेकर आपको थोड़ा परेशान होना पड़ सकता है। जीवनसाथी को स्वास्थ्य समस्या हो सकती है। दूसरों की गलतियां ढूंढने में समय बर्बाद न करें।
मिथुन
आज महत्वपूर्ण कार्यों में देरी न करें। दिन की शुरुआत में जो काम उलझे हुए थे शाम तक उन्हें सुलझाने में सफलता मिलेगी। अपनी जीवनशैली के प्रति लापरवाह न हों। नौकरी पेशा लोग जॉब के साथ किसी व्यवसाय की भी योजना बना सकते हैं।
कर्क
आज का दिन प्रारम्भिक भाग तनाव युक्त रहेगा। लेकिन दोपहर के बाद कोई रुका हुआ काम बन सकता है। कुछ लोग आपके अच्छे कार्यों व योगदान की उपेक्षा कर सकते हैं। किन्तु आपको इन सबसे अप्रभावित रहना होगा।
सिंह
आज प्रेमी जन से मतभिन्नता के कारण झगड़ा हो सकता है। सेहत को लेकर थोड़े परेशान रहेंगे। दांपत्य संबधों में पारदर्शिता रखें। विद्यार्थियों के मन में परीक्षा को लेकर दबाव हो सकता है। विदेश यात्रा में समस्या होगी।
कन्या
आज कार्यक्षेत्र की आंतरिक व्यवस्था पर काम करेंगे। नए उद्यमों की शुरुआत कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा। ऑफिस में प्रतिद्वन्द्वी आपके सामने कमजोर पड़ेंगे। अपच के कारण आपको परेशानी होगी। सरकारी कार्यों में आपको लाभ होगा।
तुला
आज भाग्य का भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। वरिष्ठ सहकर्मी आपका मनोबल बढ़ाएंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक संपर्क में वृद्धि होगी। आय के नए संसाधन विकसित हो सकते हैं। शेयर मार्केट में बड़ा धन लाभ होगा।
वृश्चिक
आज संतान के व्यवहार से आपको बड़ा धन लाभ होगा। कार्यक्षेत्र में आपको टीमवर्क दिखाना पड़ेगा। कानूनी मामलों में आपको सफलता मिलेगी। मार्केटिंग संबंधी कार्य लाभकारी होंगे। अचानक बड़े खर्च सामने आ सकते हैं।
धनु
आज आपको बड़ी जिम्मेदारियों का पालन करना पड़ेगा। दिन की शुरुआत नकारात्मक रहने वाली है। दोपहर के बाद धीरे-धीरे आप काफी अच्छा महसूस करेंगे। विचारशैली में नयापन आएगा। जीवनसाथी के साथ आप अच्छा समय बिताएंगे।
मकर
आज अपनी महत्वाकांक्षाओं को बच्चों पर न थोपें। अपने गुस्से और अहंकारी व्यवहार पर नियंत्रण रखें। प्रेमी जन को प्रपोज कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में खुशहाली रहेगी। व्यवसाय में आय अपेक्षाकृत कम हो सकती है।
कुंभ
आज जॉब में आपकी सैलरी बढ़ सकती है। आज आप कहीं पर्यटन की योजना बना सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। आत्मचिन्तन के माध्यम से अपनी कमियों को दूर करेंगे। बुद्धिमान लोगों के साथ आपके संंबंध मजबूत होंगे।
मीन
आज रिश्तेदारों से मिलना हो सकता है। निजी जीवन की परेशानियों का निवारण होगा। नया कार्य आज शुरू कर सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद प्राप्त होगा। जॉब को लेकर यात्रा करनी पड़ेगी। एसिडिटी की समस्या हो सकती है।
