बहराइच: महिला समेत तीन नेपाली नागरिक चरस के साथ हुए गिरफ्तार
बहराइच। नेपाल पुलिस ने भारत में प्रवेश करने से पूर्व महिलाओं समेत तीन तस्करों को चरस के साथ पकड़ लिया। सभी के पास तीन किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अधिक मूल्य पर चरस की खेप दिल्ली भेजना था। विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नेपाल और भारतीय पुलिस सीमा पर कड़ी …
बहराइच। नेपाल पुलिस ने भारत में प्रवेश करने से पूर्व महिलाओं समेत तीन तस्करों को चरस के साथ पकड़ लिया। सभी के पास तीन किलो चरस बरामद हुई है। पुलिस के मुताबिक अधिक मूल्य पर चरस की खेप दिल्ली भेजना था।
विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए नेपाल और भारतीय पुलिस सीमा पर कड़ी चौकसी बरत रही है। गुरुवार शाम को नेपाल पुलिस भारत में प्रवेश करने वाले लोगों की जांच कर रही थी। नेपाल के पुलिस कार्यालय जमुनहा और मादक पदार्थ नियंत्रण ब्यूरो के जवानों ने भारत में प्रवेश करने वाले यात्रियों की जांच शुरू की।
जांच के दौरान महिलाओं के पास चरस बरामद हुई। बांके जिले के डीएसपी मधुसूदन ने बताया कि शाम को तीन लोग भारत सीमा में प्रवेश करने से पूर्व पकड़ लिए गए। पास में मौजूद बैग से तीन किलो चरस बरामद हुई है। डीएसपी ने बताया कि चरस की खेप सभी बस द्वारा दिल्ली ले जाती, लेकिन पुलिस की सक्रियता से पकड़ लिया गया।
तस्करों की पहचान नेपाल के सुर्खेत जिला के सिमटा निवासी वीरेंद्र हमाल, दीपा बूढ़ा और जजरकोट जिला निवासी खिमा खत्री के रूप में हुई है। सभी को जेल भेज दिया गया है। बरामद चरस को सीज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पढ़ें- UP Election 2022: बहराइच में अखिलेश यादव की जनसभा के लिए पहुंचे लोग
