अमेरिका में तीन पुलिस अधिकारी नागरिक अधिकार उल्लंघन के दोषी करार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। एक अमेरिकी जूरी ने अफ्रीकी मूल के अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में शामिल मिनियापोलिस के तीन पूर्व पुलिस अधिकारियों को नागरिक अधिकारों के उल्लंघन का दोषी करार दिया है। द स्टार ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी। रिपोर्ट में कहा गया है कि जूरी ने पुलिस अधिकारियों टौ …

वाशिंगटन। एक अमेरिकी जूरी ने अफ्रीकी मूल के अश्वेत नागरिक जॉर्ज फ्लॉयड की हत्या के मामले में शामिल मिनियापोलिस के तीन पूर्व पुलिस अधिकारियों को नागरिक अधिकारों के उल्लंघन का दोषी करार दिया है। द स्टार ट्रिब्यून ने अपनी रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि जूरी ने पुलिस अधिकारियों टौ थाओ, अलेक्जेंडर कुएंग और थॉमस लेन को नागरिक अधिकार उल्लंघन के आरोपों का दोषी पाया।

जूरी ने कहा कि आरोपियों ने फ्लॉयड को चिकित्सा सहायता उपलब्ध नहीं कराया था और न ही अन्य पूर्व पुलिस अधिकारी डेरेक शौविन को उसकी (फ्लॉयड) गर्दन को घुटने से कसने से रोका था , जो सरासर नागरिक अधिकारों का उल्लंघन है। जूरी ने अपने निष्कर्ष में पाया कि अधिकारियों की दमनपूर्ण कार्रवाई के परिणामस्वरूप फ्लॉयड की मृत्यु हुई। आरोपियों को इस मामले में बहुत कड़ी सजा मिल सकती है।

जानिए क्या थी घटना

डेरेक ने जॉर्ज फ्लॉयड (46) नाम के अश्वेत युवक की गर्दन पर पुलिस अधिकारी ने अपने घुटने से 9 मिनट 29 सेकंड तक दबाकर उसे मार डाला था। इस घटना ने अमेरिका समेत पूरी दुनिया का विवेक हिला दिया और नस्ली न्याय के लिए लाखों लोग सड़कों पर उतर पड़े। अप्रैल 2021 में इस जघन्य वारदात के लिए पूर्व अधिकारी डेरेक शॉविन को दोषी करार दे दिया गया था।

इस घटना को लेकर एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में स्पष्ट सुना जा सकता था कि अफ्रीकी मूल के अमेरिकी जॉर्ज फ्लॉयड ने 20 से ज्यादा बार पुलिस अफसर से कहा था, ‘मैं सांस नहीं ले पा रहा हूं’। 45 वर्षीय पुलिस अफसर शॉविन पर आरोप लगाया गया कि पिछले साल मई में मिनेपोलिस में उन्होंने एक निहत्थे और अश्वेत शख्स को गर्दन दबाकर मारा जिसके बाद अमेरिका समेत पूरी दुनिया में नस्लवाद और पुलिस दुर्व्यवहार पर विरोध प्रदर्शन हुए।

ये भी पढ़ें:- श्रावस्ती में विपक्ष पर बरसे सीएम योगी, कहा- अभी तो बुलडोजर का मात्र ट्रेलर देखा है, 10 मार्च के बाद दिखाएंगे पूरी फिल्म

 

संबंधित समाचार