UP Corona Update: गाजियाबाद में कोरोना केस की रफ्तार हुई धीमी, रिजर्व बेड की संख्या में की जा सकती है कमी
गाजियाबाद। कोरोना महामारी अब धीरे-धीरे अपनी रफ्तार कम करती जा रही है। गाजियाबाद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए, अस्पतालों में रिज़र्व बेड की संख्या में जल्द ही कमी की जा सकती है। इन दोनों जिलों में संक्रमित मरीज की संख्या का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। इस समय गाजियाबाद में …
गाजियाबाद। कोरोना महामारी अब धीरे-धीरे अपनी रफ्तार कम करती जा रही है। गाजियाबाद में कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए, अस्पतालों में रिज़र्व बेड की संख्या में जल्द ही कमी की जा सकती है।
इन दोनों जिलों में संक्रमित मरीज की संख्या का ग्राफ तेजी से नीचे गिरा है। इस समय गाजियाबाद में 8 संक्रमित मरीजों का इलाज चल रहा है। लोगों को काफी राहत है। इस महामारी का खौफ अब कम होता नजर आ रहा है। बता दें, जिले में मार्च 2020 से लेकर अब तक 25.56 लाख लोगों की जांच के सापेक्ष 84,161 केस मिल चुके हैं। इनमें से 82,787 स्वस्थ हो चुके हैं। 473 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
पढ़ें- बहराइच: पेड़ से लटका मिला युवक का शव, ग्रामीण जता रहे हत्या की आशंका
