UP Election 2022: अमित शाह ने सोरांव में जनसभा को किया संबोधित, कहा- भाजपा का विरोध करने वालों की आंख पर एक चश्मा लगा है
प्रयागराज। गृहमंत्री अमित शाह ने सोरांव में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में अमित शाह ने अखिलेश पर जमकर तंज कसा। अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश की आंख पर दो चश्में लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘गरीब और पिछड़े समाज का भला मोदी के नेतृत्व में केवल NDA …
प्रयागराज। गृहमंत्री अमित शाह ने सोरांव में जनसभा को संबोधित किया। जनसभा में अमित शाह ने अखिलेश पर जमकर तंज कसा। अमित शाह ने तंज कसते हुए कहा कि अखिलेश की आंख पर दो चश्में लगे हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ‘गरीब और पिछड़े समाज का भला मोदी के नेतृत्व में केवल NDA सरकार ही कर सकती हैं।
बता दें, अमित शाह ने अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा कि जो भाजपा का विरोध कर रहे हैं, उनकी आंख पर एक चश्मा लगा है। उसमें 2 ग्लास हैं। अखिलेश के चश्मे के एक ग्लास से सिर्फ एक ही जाति दिखाई पड़ती है, जिसमें मैं और आप नहीं हैं। दूसरे ग्लास से दूसरा धर्म दिखाई पड़ता है, उसमें भी हम और आप नहीं हैं’।
पढ़ें- UP Election 2022: सपा के लिए जया बच्चन ने मांगा वोट, पति अमिताभ बच्चन का किया जिक्र
