अयोध्या: मतदान के लिए आज रवाना होंगी पोलिंग पार्टियां, जिले में बनाए गए 1131 मतदान केंद्र
अयोध्या। जिले में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शनिवार को हवाई पट्टी से होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए विधानसभावार पंडाल बनाए गए हैं। कर्मचारियों को यहीं से चुनाव से संबंधित सामग्री दी जाएगी। पुलिस की रवानगी के …
अयोध्या। जिले में 27 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शनिवार को हवाई पट्टी से होगी। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए विधानसभावार पंडाल बनाए गए हैं। कर्मचारियों को यहीं से चुनाव से संबंधित सामग्री दी जाएगी। पुलिस की रवानगी के लिए अलग से पंडाल होगा। जहां से मतदान केंद्र वार पुलिस पार्टी को रवाना किया जाएगा।
मतदान कराने के लिए भेजी जाने वाली पोलिंग पार्टियों के कार्मिकों को 26 फरवरी को सुबह आठ बजे बुलाया गया है। जिले में कुल 1131 मतदान केंद्र और 2168 बूथ बनाए गए हैं। इन पर मतदान कराने के लिए प्रत्येक बूथ पर एक पीठासीन अधिकारी के साथ तीन कार्मिक लगाए गए हैं।
इनकी कुल संख्या 8672 है। इसके अलावा लगभग 15 फीसदी कार्मिकों को रिजर्व रखा गया है। पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए अलग-अलग विधानसभा के लिए अलग-अलग पंडाल बनाए जाएंगे। इनमें कई टेबल लगाई जाएंगी। प्रत्येक टेबल पर विभाग के कर्मचारी लगाए जा रहे हैं। जहां से पोलिंग पार्टियों को मतदान कराने से संबंधित अभिलेख के साथ ही ईवीएम दी जाएगी।
रिजर्व कार्मिकों के लिए अलग पांडाल बनाया जाएगा। पुलिस पार्टी की रवानगी के लिए अलग से पंडाल बनाया जाएगा। यहां से मतदान केंद्र वार पुलिस पार्टी को रवाना किया जाएगा। अर्ध सैनिक बलों की रवानगी अलग से की जाएगी।
रवानगी के लिए सभी विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अफसर के साथ जिला निर्वाचन अधिकारी, प्रेक्षकों के यहां मौजूद रहने की उम्मीद है।
पोलिंग पार्टियों के लिए हवाई पट्टी पर वाहनों का जमावड़ा हो गया है। इन्हें विधानसभा वार लगाया गया है। यहां से यह वाहन पोलिंग पार्टी को लेकर अपने मतदान केंद्र पर लेकर जाएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नितीश कुमार और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय ने कर्मचारियों को कोई परेशानी न हो इसके लिए जरूरी निर्देश दिए हैं।
