यूपी चुनाव: अनुराग ठाकुर का दावा- जनसमर्थन के बल पर जीतेंगे 300 से अधिक सीटें
बाराबंकी। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। निर्धारित समय से करीब दो घण्टे देर से शुरू हुए रोड शो में लोगों का उत्साह देखते बनता था। व्यापारियों, समाजसेवियों एवं समर्थकों ने रथ पर पुष्प वर्षा भी की। डीजे पर थिरकते युवाओं …
बाराबंकी। भारत सरकार के सूचना प्रसारण मंत्री एवं भाजपा के स्टार प्रचारक अनुराग ठाकुर के रोड शो में जनसैलाब उमड़ पड़ा। निर्धारित समय से करीब दो घण्टे देर से शुरू हुए रोड शो में लोगों का उत्साह देखते बनता था। व्यापारियों, समाजसेवियों एवं समर्थकों ने रथ पर पुष्प वर्षा भी की। डीजे पर थिरकते युवाओं और महिलाओं के उत्साह से गदगद अनुराग ठाकुर ने कहा कि रोड शो में उमड़ी भीड़ यह संकेत दे रही है कि बाराबंकी की सभी सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित है।
इसके साथ ही उन्होंने कहा कि प्रदेश में उमंग और उत्साह का माहौल है। भाजपा इस चुनाव में फिर 300 से अधिक सीटें जीतकर प्रदेश में इतिहास रचने जा रही है। सपा पर जुबानी हमला करते हुए कहा कि टोंटी चुराने वाले प्रदेश की गरीब जनता को रोटी नहीं दे सकते। चुनाव प्रचार खत्म होने की निर्धारित समय सीमा से करीब पंद्रह मिनट पूर्व नगर पालिका पहुंचे। हजारों के हुजूम के बीच दो मिनट रुके फिर सीधे कार में बैठकर गन्तव्य को रवाना हो गए।
नागेश्वर नाथ मंदिर से शुरू हुआ रोड शो को नगर पालिका तक पहुंचने में दो घण्टे से अधिक का समय लगा।रोड शो के दौरान केंद्रीय मंत्री हांथ हिलाकर जनसमर्थन का अभिनन्दन करते रहे।कई जगहों पर उन्होंने उत्साही कार्यकर्ताओं पर पुष्प वर्षा की।इस दौरान प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा, सांसद उपेंद्र रावत, भाजपा प्रत्याशी डॉ. रामकुमारी मौर्य, सुधीर कुमार सिंह सिद्धू, रंजीत बहादुर श्रीवास्तव, अवधेश श्रीवास्तव, संदीप गुप्ता, अरविंद मौर्य, विजय आनंद बाजपेई, प्रदीप जैन, ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव, विष्णु प्रभाकर वर्मा, रचना श्रीवास्तव, अर्चना मिश्रा, सरिता सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी, उमेश मिश्रा, राकेश पटेल, विनीत रस्तोगी, गुरदीप सिंह मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें:-नैनीताल: यूक्रेन में फंसे नैनीताल नगर के चार छात्र-छात्राएं, परिजनों को सता रही हर पल चिंता
