अमरोहा : 14 गोवंशीय पशु बरामद, तस्कर फरार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान गोवंशीय पुशओं से भरे कैंटर को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख तस्कर कैंटर छोड़कर फरार हो गए। कैंटर से पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे 14 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके बरामद पशुओं को गोशाला भेज …

अमरोहा/रहरा, अमृत विचार। पुलिस ने गश्त के दौरान गोवंशीय पुशओं से भरे कैंटर को पकड़ लिया। खुद को घिरता देख तस्कर कैंटर छोड़कर फरार हो गए। कैंटर से पुलिस ने वध के लिए ले जाए जा रहे 14 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके बरामद पशुओं को गोशाला भेज दिया गया।

रहरा थाना पुलिस गुरुवार की रात को गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कैंटर में भरकर गोवंशीय पशुओं को वध के लिए ले जाया जा रहा है। पुलिस टीम ने सूचना पर तुरंत ग्राम खेलिया खालसा की और कीकर के जंगल में पहुंच गई। जहां कैंटर चालक ने पुलिस की गाड़ी में टक्कर मार दी और आरोपी कैंटर छोड़कर मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने आरोपियों का पीछा किया लेकिन, वह हाथ नहीं लगे। वहीं शुक्रवार को एक दूसरे स्थान से पुलिस ने गोवंशीय पशुओं से भरा कैंटर बरामद किया है। दो कैंटरों में से 14 गोवंशीय पशुओं को बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी वध के लिए गोवंशीय पशुओं की तस्करी कर ले जा रहे थे।

कैंटर से वध करने के उपकरण भी बरामद हुए हैं। घटना से लोगों में रोष व्याप्त है। थाना प्रभारी अमर सिंह ने बताया कि दो कैंटरों से 14 गोवंशीय पशु बरामद किए हैं। पशुओं को गोशाला भेजा गया है। मामले में अज्ञात गो तस्करों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

संबंधित समाचार