बहराइच का छात्र यूक्रेन में फंसा, परिवार ने प्रधानमंत्री से लगाई गुहार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। शहर के मोहल्ला डिगिहा निवासी विशेषांक मिश्रा अपनी चचेरी बहन के साथ यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। बहन जनवरी माह में घर आ गई थी। जबकि विशेषांक वहीं फंस गया है। परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री से वापसी कराने की गुहार लगाई है। साथ ही पुत्र की सलामती के लिए घर में …

बहराइच। शहर के मोहल्ला डिगिहा निवासी विशेषांक मिश्रा अपनी चचेरी बहन के साथ यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करता है। बहन जनवरी माह में घर आ गई थी। जबकि विशेषांक वहीं फंस गया है। परिवार के लोगों ने प्रधानमंत्री से वापसी कराने की गुहार लगाई है। साथ ही पुत्र की सलामती के लिए घर में पूजा पाठ कर रहे हैं।

बहराइच नगर के मोहल्ला डिगिहा निवासी विशेषांक मिश्रा पुत्र अखिलेश मिश्रा और विशेषांक के चाचा की पुत्री यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई करते हैं। शुक्रवार को रोते हुए विशेषांक के पिता अखिलेश ने बताया यूक्रेन के डिनीप्रोपेटोवस्क शहर में मेडिकल यूनिवर्सिटी में बीते चार वर्ष से एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे हैं।

अखिलेश की भतीजी प्रियंका मिश्रा 28 जनवरी को घर आ गई थी। जबकि बेटा वहीं पर शिक्षा ग्रहण कर रहा है। अब रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला कर दिया गया है। युद्ध के बीच ही बहराइच का लाल भी फंस गया है। यूक्रेन के एयरबेस भी खराब हो चुके हैं। ऐसे में वापसी को लेकर परिवार के लोग चिंतित हैं। मां पूनम मिश्रा प्रधानमंत्री मोदी से अपने बेटे के सकुशल वापसी के लिए गुहार लगा रही है।

परिवार के मुताबिक अब रूस के सैनिक उनके शहर में प्रवेश कर चुके हैं। उधर यहां मौजूद प्रियंका का कहना है कि डीन ऑफिस द्वारा सब ठीक होने की बात कही जा रही थी। साथ ही घर से ही ऑफलाइन पढ़ाई करने की बात कही। लेकिन जिले में आते ही सब बदल गया।

सलामती के लिए पूजा शुरू

बेटे विशेषांक की सलामती के लिए परिवार के लोगों ने पूजा पाठ शुरू कर दिया है। शुक्रवार को मां, दादी और परिवार के अन्य सदस्य रोते दिखे।

यह भी पढ़ें:-परिवारवादी सपा-बसपा नहीं बल्कि राष्ट्रवादी भाजपा है यूपी की पसंद : अमित शाह

संबंधित समाचार