यूपी चुनाव: संजय निषाद ने दिया विवादित बयान, कहा- जरूरत पड़ी तो थाना भी फूंकवाकर दिलाएंगे न्याय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। जिले के बलहा विधानसभा के उर्रा बाजार में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के मुखिया डॉक्टर संजय निषाद ने विवादित बयान दिया। संजय निषाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को न्याय दिलाने में जरूरत पड़ी तो थाना भी फूंकवा दूंगा। बहराइच के बलहा …

बहराइच। जिले के बलहा विधानसभा के उर्रा बाजार में शुक्रवार को एक जनसभा को संबोधित करते हुए निषाद पार्टी के मुखिया डॉक्टर संजय निषाद ने विवादित बयान दिया। संजय निषाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि समाज के लोगों को न्याय दिलाने में जरूरत पड़ी तो थाना भी फूंकवा दूंगा।

बहराइच के बलहा विधानसभा के उर्रा बाजार में शुक्रवार को भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर के पक्ष में जनसभा का आयोजन हुआ। सभा को संबोधित करने के लिए निषाद पार्टी के डॉक्टर संजय निषाद पहुंचे। मंच पर सांसद बहराइच अक्षयवार लाल गोंड, बलहा विधायक सरोज सोनकर समेत अन्य नेता मौजूद रहे। नेताओं की मौजूदगी में डॉक्टर संजय ने सभा संबोधित करते हुए कहा कि निषाद समुदाय को न्याय दिलाने के लिए प्रधानमंत्री मोदी व अमित शाह से लेकर जिलाधिकारी तक से गुहार लगाता हूं।

इसके साथ ही उन्होंने कहा समाज को न्याय मिले, इसके लिए सड़क पर धरने के लिए बैठ जाता हूं। अगर जरूरत पड़ी तो निषाद समाज को न्याय दिलाने के लिए थाना भी फूंकवा दूंगा। इस पर सभा में मौजूद लोग भी बयान पर काफी खुश दिखे। वहीं भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर भाषण सुनकर पास में ही मुस्कुराती दिखीं। हालांकि खुले मंच पर नेताओं के ऐसे बयान से ही लोग उपद्रव पर उतारू होते है।

यह भी पढ़ें:-तीन हजार फीट की ऊंचाई पर बसा मां पूर्णागिरी का अद्भुत सिद्धपीठ

संबंधित समाचार