अमेठी के विकास में गांधी परिवार की भूमिका अहम : प्रियंका गांधी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमेठी। दशकों तक कांग्रेस के मजबूत गढ़ के तौर पर विख्यात रहे अमेठी जिले में कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिले के विकास के लिये अपने परिवार के लोगों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का हवाला देते हुए कहा “यहां से मेरे …

अमेठी। दशकों तक कांग्रेस के मजबूत गढ़ के तौर पर विख्यात रहे अमेठी जिले में कांग्रेस महासचिव एवं यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिले के विकास के लिये अपने परिवार के लोगों के योगदान की चर्चा की। उन्होंने अपने पिता एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी का हवाला देते हुए कहा “यहां से मेरे भाई (राहुल गांधी), मेरे पिता और मेरी माता (सोनिया गांधी) ने चुनाव जीता है। मेरे पिता जी ने यहां एचएएल, बीएचएएल और अन्य कंपनियों के माध्यम से युवाओं को रोजगार दिया था।”

समाजवादी पार्टी (सपा),बहुजन समाज पार्टी (बसपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को मौकापरस्त दल बताते हुये उन्होंने कहा कि चुनाव आते ही यह पार्टियां मजहब और धर्म की राजनीति करने लगती हैं। भविष्य बनाना है तो कांग्रेस को वोट दीजिए। उन्होंने कहा कि महंगाई की सबसे ज्यादा मार महिलाओं को ही झेलनी पड़ता है। एक तरफ जहां किसान छुट्टा जानवरों से परेशान है वही दूसरी तरफ डीजल पेट्रोल के बढ़ते दामों से किसान परेशान है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अन्ना पशुओं की समस्या को लेकर दिये गये बयान का जिक्र करते हुये उन्होने कहा “अमेरिका के राष्ट्रपति को खांसी आती है तो मोदी जी को पता चल जाता है और आम लोगों की समस्याएं इनको नहीं दिखाई देती।”

योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार ने गौशाला बनवाई थी उसके बावजूद गायों की हालत बद से बदतर हो गई है उनके खाने के लिए चारा पानी तक की व्यवस्था नहीं की गई है। यह कौन सा धर्म निभा रहे हैं। भाजपा पर बड़ा आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार बड़े बड़े कारपोरेट के लिए काम कर रही है। स्मृति ईरानी का नाम लिए बगैर उन्होने कहा “ लोग आते हैं दुरदुरिया चबाते हैं और वोट मांगते हैं।”

प्रियंका गांधी ने कल हुई जनसभा में पीएम मोदी के सवालों का जवाब देते हुए कहा “ आप इन सरकारों को चुनेंगे तो आपका 5 साल बर्बाद हो जाएगा। आज यूपी में आईटीआई बीए पास युवा बेरोजगार हैं और सरकार रोजगार देने के बजाय लोगों को राशन देकर पंगु बना रही है। फ्री राशन वितरण को सरकार की साजिश बताया। भाजपा पर अपराधियों को प्रश्रय देने का आरोप लगाते हुए कहा कि उनके मंच पर अपराधी का बेटा रहता है। उनका संकेत गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी के ऊपर था।

यह भी पढ़ें:-सपा के गुंडे पनपेंगे तो किसकी बेटी का आंचल खींचेंगे: स्मृति ईरानी

संबंधित समाचार