रायबरेली: जल्द ही सलाखों के पीछे होंगे सुधीर के कातिल, पूछताछ में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुन्दगढ़ गांव में हुई 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब हो कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुन्दगढ़ गांव में 4 दिन से लापता युवक का शव गुरुवार को उसी के घर …

रायबरेली। जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुन्दगढ़ गांव में हुई 26 वर्षीय युवक की हत्या के मामले में पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। गौरतलब हो कि शिवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत दुन्दगढ़ गांव में 4 दिन से लापता युवक का शव गुरुवार को उसी के घर के सामने स्थित कुएं में उतराता मिला था।

पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस का दावा है की जल्द ही हत्या का खुलासा किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक दुन्दगढ़ निवासी सुधीर कुमार वर्मा नाम का युवक रविवार को थ्रेशर खरीदने के लिए 70000 रुपये लेकर बछरावां गया था जब वापस लौटा तो पत्नी से ठीक तरह से बात नहीं की बोला अभी आता हूं। वापस लौट कर वह तो नहीं आया लेकिन गुरुवार को सुबह घर के सामने स्थित कुएं में उसका शव बोरे के अन्दर मिला जिसके हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे।

पत्नी ने हत्या की आशंका जताते हुए कुछ लोगों के खिलाफ नमजद तहरीर दी है। पुलिस आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। थानाध्यक्ष जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि शव को देखकर लग रहा है कि हत्या कई दिन पहले की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद और भी पुष्टि हो जाएगी।

यह भी पढ़ें:-शाहजहांपुर: गंगूबाई काठियावाड़ी फिल्म में दिखेंगे शाहजहांपुर के तारिक खान

संबंधित समाचार