लखनऊ: पुलिस ने दस किलो गांजा के साथ तीन को किया गिरफ्तार
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की वजीरगंज थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुराने तहसील मोड़ के पास से तीन युवकों को दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैसरबाग निवासी कैलाश कुमार, सीतापुर निवासी रामगोपाल और बिहार निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई है। पूछताछ में …
लखनऊ। राजधानी लखनऊ की वजीरगंज थाना पुलिस टीम ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान पुराने तहसील मोड़ के पास से तीन युवकों को दस किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान कैसरबाग निवासी कैलाश कुमार, सीतापुर निवासी रामगोपाल और बिहार निवासी मुन्ना सिंह के रूप में हुई है।
पूछताछ में पकड़े गए तीनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि अपने महंगे शौख को पूरा करने के लिए यह तीनों कम दामों में गांजा लाकर महंगे दामों में बेचते थे। पुलिस को चेकिंग के दौरान पकड़े गए कैलाश कुमार के पास से छह किलो गांजा और बाइस हजार रुपए नगदी, रामगोपाल के पास से दो किलो गांजा, 12 सौ रुपए और मुन्ना के पास से दो किलो गांजा, एक मोबाइल फोन और 13 सौ रुपए नगद बरामद हुई है। पुलिस ने तीनों पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें:-लखनऊ: गिरफ्तार ठग की निशानदेही पर पुलिस विभागीय लोगों की कर रही पड़ताल
