UP Election 2022: देवरिया सदर सीट पर सपा से मिलेगी भाजपा को कड़ी चुनौती

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवरिया। जिला सदर सीट पर विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को समाजवादी पार्टी (सपा) से कड़ी टक्कर मिलने के आसार दिख रहे हैं। देवरिया सदर सीट से भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में पत्रकार से नेता बने शलभ मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है,तो सपा ने यहां से भाजपा विधायक …

देवरिया। जिला सदर सीट पर विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) को समाजवादी पार्टी (सपा) से कड़ी टक्कर मिलने के आसार दिख रहे हैं।

देवरिया सदर सीट से भाजपा ने अपने प्रत्याशी के रूप में पत्रकार से नेता बने शलभ मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है,तो सपा ने यहां से भाजपा विधायक रह चुके स्वर्गीय जनमेजय सिंह के पुत्र पिन्टू सिंह को टिकट दिया है।

इन दोंनो की लड़ाई में बसपा के रामशरण सिंह तथा कांग्रेस के पुरूषोत्तम सिंह समीकरणों को उलटफेर करने का माद्दा रखते हैं। चुनावी विश्लेषकों के अनुसार देवरिया सदर से विधायक जनमेजय सिंह के निधन के बाद 2020 में हुए उप चुनाव में भाजपा ने यहां से राजनीति विभाग के प्रोफेसर डॉ.सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा था जिन्होंने सपा के वरिष्ठ नेता ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 20089 मतों से पराजित किये थे।

इस चुनाव में दिवगंत विधायक पिन्टू सिंह ने भाजपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय के रूप में चुनाव मैदान में आकर 19299 मत पाकर चौथे स्थान पर रहे थे। बसपा के अभय नाथ त्रिपाठी को 22069 मत मिला था।

भाजपा ने 2022 के चुनाव में मौजूदा विधायक सत्य प्रकाश मणि त्रिपाठी का टिकट काटकर यहां शलभ मणि त्रिपाठी को चुनाव मैदान में उतारा है,तो सपा ने यहां से उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार के रूप में भाग्य आजमाने वाले पिन्टू सिंह को सपा ने यहां की लड़ाई को रोमांचक बना दिया है।

उपचुनाव में निर्दल प्रत्याशी के रूप में पिन्टू को करीब 20000 मत मिले थे और इसी चुनाव में सपा के ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को 48643 मत मिले थे।

चुनावी विश्लेषकों के अनुसार उपचुनाव में सपा के ब्रह्मा शंकर और पिन्टू के 19299 के मतों को एक साथ जोड़ दिया जाय तो दोनों की मतों की 67948 होती है। उपचुनाव में भाजपा के प्रत्याशी सत्य प्रकाश मणि को 68732 मत मिले थे।

विश्लेषकों के अनुसार उपचुनाव में निर्दल उम्मीदवार के रूप में उतरे पिन्टू सिंह को इस सपा ने उनको यहां से मैदान में उतारा है। चुनावी विश्लेषकों का मानना है कि इस बार के चुनाव में पिन्टू सिंह की स्थित उपचुनाव के मुकाबले काफी बेहतर दिख रही है क्योंकि इस बार पिन्टू सपा के बैनर पर चुनाव लड़कर भाजपा को यहां से कड़ी टक्कर दे रहे हैं।

पढ़ें- जोया अख्तर की फिल्म में साथ नजर आ सकते हैं सुहाना खान और अगस्त्य नंदा

संबंधित समाचार