ICC Women’s World Cup: हरमनप्रीत कौर होंगी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की उप-कप्तान, मिताली राज ने किया ऐलान
नई दिल्ली। चार मार्च से शुरू होने वाले महिला विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के उपकप्तान की घोषणा हो गई है।भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने हरमनप्रीत कौर को महिला विश्व कप टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया है। प्रेस वार्ता में मिताली राज ने इस बारे में जानकारी दी। मिताली राज …
नई दिल्ली। चार मार्च से शुरू होने वाले महिला विश्व कप टूर्नामेंट में भारतीय टीम के उपकप्तान की घोषणा हो गई है।भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज ने हरमनप्रीत कौर को महिला विश्व कप टूर्नामेंट के लिए उपकप्तान नियुक्त किया है। प्रेस वार्ता में मिताली राज ने इस बारे में जानकारी दी। मिताली राज ने बताया, ‘दीप्ति को चौथे और पांचवें वनडे के लिए उपकप्तान बनाना सेलेक्टर्स और बीसीसीआई का फैसला था। भारतीय टीम को न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच वनडे मुकाबलों की सीरीज मे 4-1 से हार का सामना करना पड़ा है।

बता दें कि न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी दो वनडे मुकाबलों में दीप्ति शर्मा को उपकप्तान नियुक्त किया गया था। चौथे वनडे मुकाबले में हरमनप्रीत की गैरमौजूदगी में दीप्ति शर्मा को उपकप्तान बनाया गया था। लेकिन, पांचवें वनडे में हरमनप्रीत ने वापसी की तब भी उस मुकाबले में दीप्ति शर्मा को उपकप्तान रहने दिया गया।

वनडे सीरीज के अलावा टीम इंडिया इकलौते टी-20 मुकाबलें में भी हारी थी। हालांकि आखिरी वनडे मुकाबले में जीत दर्ज कर टीम इंडिया ने विश्व कप के लिए कुछ आत्मविश्वास जरूर जगाया है। पांचवें वनडे में मिताली राज, हरमनप्रीत कौर और स्मृति मंधाना ने हाफ सेंचुरी स्कोर की।

कप्तान मिताली राज विश्व कप के लिए युवा खिलाड़ियों को तैयार करने में जुटी हैं, उन्होंने कहा, ‘मैं खिलाड़ियों को यही सलाह दे रही हूं कि आप बड़े स्टेज का आनंद लें और अगर आप दबाव लेंगे तो बेहतर क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। भारतीय टीम का विश्व कप अभियान 6 मार्च से पाकिस्तान के खिलाफ माउंट माउंगानुई में शुरु होना है। महिला विश्व कप की शुरुआत चार मार्च से होनी है।
ये भी पढ़ें : Chile Open : स्पेन के रामोस विनोलास चिली ओपन के सेमीफाइनल में, अब इस खिलाड़ी से होगी भिड़ंत
