बाराबंकी: साथी के पकड़े जाने पर चोर ने मारी ग्रामीण को गोली, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी।  चोरी करने आए बदमाश को ग्रामीण ने पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने ग्रामीण पर फायरिंग कर साथी को छुड़ाकर भाग निकला।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।पुलिस जांच में जुटी है। थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ककरी सर्वेश गौतम कानपुर में रहकर मजदूरी …

बाराबंकी।  चोरी करने आए बदमाश को ग्रामीण ने पकड़ लिया। दूसरे बदमाश ने ग्रामीण पर फायरिंग कर साथी को छुड़ाकर भाग निकला।  सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया जहां से जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।पुलिस जांच में जुटी है।

थाना लोनीकटरा क्षेत्र के ककरी सर्वेश गौतम कानपुर में रहकर मजदूरी करता है। शुक्रवार देर रात करीब12 बजे वह घर आ रहा था। पड़ोसी पवन के घर के पास एक युवक खड़ा दिखाई दिया। पूछने पर भागने लगा जिसे सर्वेश ने पकड़ लिया।साथी को बचाने के लिए चोरी की नीयत से पवन के घर में घुसे बदमाश ने फायरिंग कर दी। गोली पैर में लगने से सर्वेश घायल हो गया।

पकड़ ढीली पड़ते ही दोनों बदमाश भाग निकले सूचना पर पहुंची लोनीकटरा पुलिस ने घायल को सीएचसी त्रिवेदीगंज पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। इस सम्बन्ध में प्रभारी निरीक्षक लोनीकटरा विश्वनाथ प्रसाद यादव का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

पढ़ें- Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने की देशवासियों से डटे रहने की अपील…

संबंधित समाचार