पत्रकार ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर लगाया मारपीट का आरोप, मुकदमा दर्ज
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में बदसलूकी के शिकार पत्रकार ने तीन अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रकार ने इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पीड़ित पत्रकार नरेंद्र …
रायबरेली। उत्तर प्रदेश में रायबरेली के सलोन इलाके में बदसलूकी के शिकार पत्रकार ने तीन अज्ञात कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पत्रकार के साथ बदसलूकी का मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पत्रकार ने इसके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
एक इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के पीड़ित पत्रकार नरेंद्र त्रिपाठी (32) ने आरोप लगाया है कि शुक्रवार को अमेठी संसदीय क्षेत्र के सलोन इलाके में पांचवे चरण के चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी अर्जुन पासी की जनसभा थी जिसमे कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी अपने प्रत्याशी के पक्ष में शिरकत कर रही थी।
जनसभा के समापन के बाद पत्रकार प्रियंका गांधी से बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान पीड़ित पत्रकार ने प्रियंका से उनके नारे ‘लडक़ी हूँ लड़ सकती हूं’ के संबंध में एक सवाल पूछा। पीड़ित का आरोप है कि सवाल से झुल्लाये तीन कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका के जाने के बाद उसके साथ मारपीट और अपमानजनक व्यवहार किया। पुलिस ने इस मामले की प्राथमिकी शुक्रवार देर रात दर्ज कर ली है और आरोपियों की खोजबीन जारी है।
यह भी पढ़ें:-बाराबंकी: सरकारी आवास में दरोगा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस महकमे में मचा हड़कंप
