UP Election 2022: बहराइच में चुनाव के लिए लगीं 170 प्राइवेट बसें, भट रहे यात्री

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रविवार को जिले में विधानसभा चुनाव है। चुनाव में पोलिंग बूथ तक पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए प्रशासन ने प्राइवेट बसों को भी अधिग्रहीत किया है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत हुई। बहराइच में रविवार को पांचवे चरण में विधान सभा चुनाव हैं। गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां शनिवार सुबह से रवाना …

बहराइच। रविवार को जिले में विधानसभा चुनाव है। चुनाव में पोलिंग बूथ तक पोलिंग पार्टियों को भेजने के लिए प्रशासन ने प्राइवेट बसों को भी अधिग्रहीत किया है। इससे दैनिक यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

बहराइच में रविवार को पांचवे चरण में विधान सभा चुनाव हैं। गल्ला मंडी से पोलिंग पार्टियां शनिवार सुबह से रवाना हुईं। पोलिंग पार्टियों को बूथ तक ले जाने के लिए प्रशासन ने बसों को अधिग्रहीत किया है। इससे शनिवार को यात्रियों को काफी दिक्कत हुई।

प्राइवेट बस यूनियन के सचिव आरिफ बाबा ने बताया कि कतरनिया, सिसैया, नवाबगंज, नानपारा और राम गांव मार्ग की 170 बस चुनाव में लगी हैं। यह बस अब रविवार को ही यात्रियों के लिए मिल सकेंगी।

उधर बस न होने से झिंगहाघाट स्थित प्राइवेट बस स्टैंड के पास यात्री वाहनों के इंतजार में भटकते रहे। सभी मजबूरी में आटो और ई रिक्शा के द्वारा अधिक दाम पर गंतव्य तक जाने को विवश दिखे। वहीं आटो चालक यात्रियों से अधिक रूपया भी वसूलते दिखे।

पढ़ें- सीतापुर: अनियंत्रित ट्रॉली खाई में गिरी, किशोर की दबकर मौत, चालक जख्मी

संबंधित समाचार