यूपी चुनाव 2022: कुशीनगर में बोले जेपी नड्डा- भाजपा हमेशा गरीबों के विकास के लिए काम किया है
कुशीनगर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। ऐसे में भाजपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करना शुरू कर दिए है। ऐसे में आज शनिवार को सूबे के कुशीनगर के खड्डा विधानसभा सीट पर भाजपा-निषाद …
कुशीनगर। यूपी विधानसभा चुनाव 2022 के छठे चरण के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। ऐसे में भाजपा के स्टार प्रचारक व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश (जेपी) नड्डा पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करना शुरू कर दिए है। ऐसे में आज शनिवार को सूबे के कुशीनगर के खड्डा विधानसभा सीट पर भाजपा-निषाद पार्टी के प्रत्याशी विवेकानंद पाण्डेय के समर्थन में किसान इंटर कालेज में जेपी जेपी नड्डा ने एक जनसभा को संबोधित किया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा ने हमेशा ही गरीब, किसान तथा समाज में पिछड़े हर आदमी के विकास के लिए काम किया है। आगे की योजनाएं भी ऐसी बनी हैं कि यह लोग भी आत्मनिर्भर होंगे। बता दें कि आज शनिवार को प्रदेश में उनकी तीन जिलों में सभा है। कुशीनगर के खड्डा में उन्होंने भाजप-निषाद पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसभा की।
अखिलेश यादव पर साधा निशाना
इस दौरान उन्होंने कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गरीबों के लिए सभी जिलों में जनधन खाते खुलवाए तो विपक्षी दल के नेता इस योजना का मजाक बना रहे थे। चांदी की चम्मच के साथ पैदा हुए अखिलेश यादव जी को गरीब के बैंक खाते से क्या मतलब। यह लोग नहीं चाहते हैं कि गरीब भी एक दायरे से बाहर निकले। इनका खाता यहां थोड़े ही है, इनका खाता तो कहीं और ही है।
