बहराइच: जिले के युवक ने गुजरात में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बहराइच। रानीपुर गौड़रिया परसिया गांव निवासी एक युवक ने रात में गुजरात में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत की सूचना पाकर परिवार के लोग रो रहे हैं। बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के गौड़रिया परसिया गांव निवासी मुनेश्वर (31) पुत्र बुद्धू श्रमिक था। वह गुजरात …

बहराइच। रानीपुर गौड़रिया परसिया गांव निवासी एक युवक ने रात में गुजरात में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। मौत की सूचना पाकर परिवार के लोग रो रहे हैं।

बहराइच जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के गौड़रिया परसिया गांव निवासी मुनेश्वर (31) पुत्र बुद्धू श्रमिक था। वह गुजरात में स्थित एक ईंट भट्ठे पर ईंट पथाई का काम करता था। शुक्रवार रात को मुनेश्वर ने गुजरात में ही नीम के पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी।

पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसकी जानकारी ठेकेदार ने परिवार के लोगों को दी। इस पर परिवार के लोग विलखने लगे। परिवार के मुताबिक ठेकेदार तीन माह पूर्व मुनेश्वर को लेकर गुजरात गया था।

शाम चार बजे के आसपास परिवार को शव पोस्टमार्टम के बाद मिलेगा। इसके बाद परिवार के लोग प्राइवेट एंबुलेंस से शव लेकर जिला मुख्यालय के लिए रवाना होंगे।

पढ़ें- महाराष्ट्र के पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे ने वानखेड़े स्टेडियम का किया दौरा, IPL 2022 की तैयारियों को परखा

संबंधित समाचार