हरदोई: पुआल के नीचे छिपा मिला अधेड़ का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। वोट देने के बाद से अचानक लापता हुए अधेड़ का शव पुआल के नीचे छिपा हुआ पाया गया। अधेड़ के शव पर तमाम चोंटे देखी गई है। जिससे उसकी हत्या किए जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि शव को कब्ज़े में लेने के बाद पुलिस ने गहराई से छानबीन करनी शुरू कर …

हरदोई। वोट देने के बाद से अचानक लापता हुए अधेड़ का शव पुआल के नीचे छिपा हुआ पाया गया। अधेड़ के शव पर तमाम चोंटे देखी गई है। जिससे उसकी हत्या किए जाने की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि शव को कब्ज़े में लेने के बाद पुलिस ने गहराई से छानबीन करनी शुरू कर दी है।

बताते है कि लोनार थाने के बैजना निवासी 50 वर्षीय रामप्रसाद पुत्र मुल्ला 23 फरवरी को वोट देने के बाद से लापता हो गया था। तभी से उसकी तलाश की जा रही थी। शनिवार की सुबह कुछ लोग गांव के दक्षिण लगभग 500 मीटर दूर एक खेत के किनारे से निकल रहे थे।

इसी बीच वहां पड़े पुआल के नीचे से पैर दिखाई दिया। पैर देख कर सभी घबरा गए। पुलिस के पहुंचने पर शव को बाहर निकाला गया। रामप्रसाद का शव मिलने से इलाके में अफरातफरी मच गई। कुछ चश्मदीद लोगों के मुताबिक रामप्रसाद के तमाम चोंटे देखी गई।चोंटे देख कर उसकी हत्या की अटकलें लगाई जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच-पड़ताल की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

लेन-देन की बात आई सामने

हरदोई। रामप्रसाद के पुत्र राजेश का कहना है कि उसके पिता ने 10 दिन पहले लोनार गांव के नन्हे के हाथ अपनी गाय बेची थी। बेचने के बाद नन्हे ने गाय वापस कर दी थी। राजेश का कहना है कि अभी भी नन्हे के ऊपर आठ सौ रुपए बकाया रह गए थे। राजेश ने आरोप लगाते हुए बताया है कि रुपए के लेन-देन को लेकर उसके पिता की हत्या की गई। उसने नन्हे पर खुला आरोप लगाया है।

नन्हे ही बुला कर ले गया था साथ

हरदोई। बैजना के रामप्रसाद की मौत को लेकर तमाम तरह के सवाल उठाए जा रहे हैं। इसी बीच उसके पुत्र राजेश ने बताया है कि 23 फरवरी को नन्हे उसके घर आया था। नाश्ता-पानी करने के बाद वही पिता रामप्रसाद को अपने साथ बुला कर कहीं ले गया था। तभी से कोई वह लापता था।

यह भी पढ़ें: IND Vs SL : धर्मशाला में टीम इंडिया की मस्ती, सिराज-ईशान ने गाया शाहरुख खान का गाना, किसका है तुमको इंतजार ‘मैं हूं ना’

संबंधित समाचार