लखीमपुर-खीरी: पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ युवक को किया गिरफ्तार, नशीला पाउडर भी किया बरामद
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। पखवाडे़ भर पहले शहर के इंडस्ट्रियल क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को बरामद कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 325 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद होने का दावा किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली …
लखीमपुर-खीरी, अमृत विचार। पखवाडे़ भर पहले शहर के इंडस्ट्रियल क्षेत्र से चोरी हुई बाइक को बरामद कर पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 325 ग्राम नशीला पाउडर भी बरामद होने का दावा किया है। सदर कोतवाली पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
प्रभारी निरीक्षक सदर अरुण कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार की रात पुलिस टीम देवकली रोड पर धर्मसभा इण्टर कॉलेज के पास सामने मौजूद थी। तभी मुखबिर ने सूचना दी कि एक व्यक्ति महेवागंज की तरफ से बिना नंबर प्लेट लगी बाइक से लालपुर बैरियर की तरफ आ रहा है। उसके पास नशीला पाउडर है।
सूचना पर पुलिस टीम ने देवकली रोड भंसडिया रेलवे क्रासिंग पर पहुंचकर वाहनों की चेकिंग शुरू की। इसी बीच एक बाइक ग्राम सैधरी की तरफ से आती दिखाई दी। पुलिस ने टार्च की रोशनी डालकर उसे रुकने का इशारा किया। इस पर चालक बाइक मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। शक होने पर पुलिस ने उसे घेरकर पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास 325 ग्राम नशीला पाउडर बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को अपना नाम विपिन उर्फ कम्पू निवासी मोहल्ला अम्बेडकरनगर थाना पलिया जिला खीरी बताया। उसने पुलिस को बताया कि बरामद बाइक छह फरवरी की रात करीब 10 बजे उसने लखीमपुर शहर के छाउछ इण्डस्ट्रियल एरिया के गेट के पास चोरी की थी। वह शहर में नशीला पाउडर एल्परासेफ बेचने जा रहा था।
प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि बरामद बाइक शहर के मोहल्ला संतोषनगर निवासी सौरभ अग्रवाल की है, जिसकी रिपोर्ट कोतवाली में दर्ज है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
इसे भी पढ़ें-
लखीमपुर-खीरी: नगदी-चेन नहीं मिली तो विवाहिता तो घर से निकाला
