पीलीभीत: भाजपा सांसद वरुण गांधी का अपनी सरकार को घेरने के लिए एक और ट्वीट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी का अपनी ही सरकार पर ट्वीट वार जारी है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को देश छोड़कर भागे धनपशु बताते हुए उनसे की गई धनवसूली को नाकाफी करार दिया। साथ ही सरकार के दावों को गलत बताते हुए एक और ट्वीट कर दिया। अपने सादगी भरे …

पीलीभीत, अमृत विचार। भाजपा सांसद वरुण गांधी का अपनी ही सरकार पर ट्वीट वार जारी है। विजय माल्या, नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को देश छोड़कर भागे धनपशु बताते हुए उनसे की गई धनवसूली को नाकाफी करार दिया। साथ ही सरकार के दावों को गलत बताते हुए एक और ट्वीट कर दिया। अपने सादगी भरे अंदाज में सरकार को घेरते हुए कार्रवाई को देश के इन आर्थिक शत्रुओं पर रहमदिली दिखाने तक का आरोप लगाया है। विधानसभा चुनाव के बीच आए भाजपा सांसद के ट्वीट से राजनीतिक हलचल बढ़ गई है।

पिछले कई महीनों से भाजपा से पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी अपनी ही सरकार पर हमला बोल रहे हैं। पहले किसान आंदोलन को लेकर सरकार को घेरना शुरू किया। उसके बाद स्वास्थ्य सुविधाओं, महंगाई, बेराजगारी समेत कई मुद्दों पर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठा चुके हैं। चौथे चरण के मतदान से ठीक एक दिन पहले बैंकों और रेलवे में निजीकरण को लेकर ट्वीट किया था।

अब शनिवार को उनका नया ट्वीट आया है। सांसद ने अपने ट्वीट में लिखा है कि 67,000 करोड़ रुपये की चोरी कर देश छोड़ चुके धनपशुओं से विगत सात साल में मात्र एक चौथाई धन वसूली कतई पर्याप्त नहीं है। देश के आर्थिक शत्रुओं पर इस रहमदिली का बोझ आम हिंदुस्तानी अपने कांधों पर ढो रहा है, जब बचत खाते की ब्याज दरें आज ऐतिहासिक रूप से निचले स्तर पर हैं।

इस ट्वीट को बड़ी संख्या में लोगों ने फॉलो किया है। तमाम तरह के कमेंट भी दिए हैं। फिलहाल सांसद की ओर से चल रही ट्वीट वार कहीं न कहीं राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ा रही है। चुनावी समय में इस तरह के सिलसिलेवार ट्वीट से असर पड़ने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें-

पीलीभीत: दावत में जा रहे बाइक सवार ससुर की मौत, दामाद गंभीर रूप से घायल

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज