बाराबंकी: पुलिस का खुलासा, समलैंगिकता का वीडियो वायरल होने के डर से की गई थी सुहेल की हत्या

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मसौली/बाराबंकी। समलैंगिक के दौरान बनाये गये वीडियो को वायरल करने के डर से दोस्तों ने नशे में छात्र की हत्या की थी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को आलाकत्ल सहित खून से सने हुए कपड़े बरामद किये। गुरुवार की देर रात्रि हत्या में शामिल एक अभियुक्त ने अपने …

मसौली/बाराबंकी। समलैंगिक के दौरान बनाये गये वीडियो को वायरल करने के डर से दोस्तों ने नशे में छात्र की हत्या की थी पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल दोनों अभियुक्तों को आलाकत्ल सहित खून से सने हुए कपड़े बरामद किये। गुरुवार की देर रात्रि हत्या में शामिल एक अभियुक्त ने अपने पिता एव बड़े भाई के साथ थाना कोतवाली पहुंच कर सूचना दी कि सागर इंस्टीट्यूट के पास चन्दन मिश्रा ने एक युवक की गर्दन रेतकर हत्या करने के बाद युवक को नहर में फेंक दिया है।

मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने मौका मुआयना किया तो घटना स्थल थाना मसौली में होने पर मसौली पुलिस को सूचना दी। मसौली एव सफ़दरगंज पुलिस ने गोताखोरो की मदद से घटना स्थल से करीब 10 मीटर की दूरी से शव बरामद किया तथा मृतक के बड़े भाई जाबिर उर्फ मुन्ना पुत्र इकबाल हुसैन की तहरीर पर थाना मसौली में हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया था।

अभियुक्तों की तलाश में जुटे प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार सिंह ने हत्या के मुख्य अभियुक्त चन्दन मिश्रा पुत्र चिरंजीव निवासी बिंदौरा परसपुर थाना रामनगर हाल पता लक्ष्मणपुरी कालोनी को रामनगर तिराहा निकट पावर हाउस के पास से एव हत्या में शामिल अभियुक्त आदित्य भारती उर्फ मोनू पुत्र बंशीलाल भारती निवासी गगौरा थाना मोहम्मदपुर खाला हालपता जलालपुर नगर कोतवाली को अयोध्या- लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित गोण्डा बहराइच मोड़ से गिरफ्तार कर किया है। अभियुक्तों की निशानदेही पर घटनास्थल से दो सौ मीटर की दूरी से आलाकत्ल बांका एव खून से रंजित कपड़े व घटना में प्रयुक्त बाइक नम्बर यूपी 41 ए एन 2666 बरामद की हैं। अभियुक्तों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

समलैंगिक संबंध के दौरान बनाये गये वीडियो के वायरल के डर से की हत्या

लखपेड़ाबाग बाग मदीना मस्जिद के निकट रहने वाले इकबाल हुसैन का 19 वर्षीय पुत्र सुहेल डीएवी कॉलेज का छात्र है तथा हत्या अभियुक्त चन्दन मिश्रा बीटीसी करने के बाद शिक्षण का कार्य करता है। सुहेल चन्दन मिश्रा से ट्यूशन की पढ़ाई करता था इसी दौरान चन्दन मिश्रा सुहेल के साथ अप्राकृतिक दुराचार करने लगा जो बीते दो वर्षों से सम्बंध बनाता था। मलिक मैरिज लान के निकट रह कर प्लम्बरी का काम करने वाले आदित्य भारती से भी सम्बन्ध हो गये।

तीनों में घनिष्ठ संबंध होने पर आये दिन सुहेल के साथ अप्राकृतिक दुराचार करते थे कुछ दिन पूर्व सुहेल ने सम्बन्ध बनाने के दौरान मोबाईल से वीडियो बना लिया था और कहता था कि अपने परिजनों से शिकायत कर दूंगा जिससे चन्दन मिश्रा एव मोनू चौधरी ने कुछ दिन पहले चौपुला पुल पर सुहेल से मारपीट कर मोबाईल छीन लिया था लेकिन बदनामी के डर के कारण पूर्व से निश्चित प्लान के अनुसार सुहेल को नहर के किनारे लाकर पहले शराब में धुत कर दिया फिर बांके से हमला कर हत्या कर दी।

यह भी पढ़ें:-बांदा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक में जा घुसी स्कॉर्पियो कार, पांच लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत

संबंधित समाचार