लखनऊ: एलयू में चल रही परीक्षा के बीच कुलपति ने किया औचक निरीक्षण
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षाओं के बीच कुलपति प्रोफेसर अलोक कुमार राय ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग और व्यापार प्रशासन के छात्रों के परीक्षा केन्द्र पर कोविड प्रोटोकाल को भी देखा। इस दौरान कुलपति ने सभी को निर्देश दिया कि वह परीक्षार्थी मास्क के साथ आये औंर …
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में चल रही स्नातक परीक्षाओं के बीच कुलपति प्रोफेसर अलोक कुमार राय ने शनिवार को औचक निरीक्षण किया। विश्वविद्यालय के वनस्पति विभाग और व्यापार प्रशासन के छात्रों के परीक्षा केन्द्र पर कोविड प्रोटोकाल को भी देखा। इस दौरान कुलपति ने सभी को निर्देश दिया कि वह परीक्षार्थी मास्क के साथ आये औंर कोविड प्रोटोकाल के साथ दूर-दूर बैठें।
इस दौरान कुलपति ने कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये साथ ही पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाये। बता दें कि मौजूदा समय में स्नातक की परीक्षाएं विश्वविद्यालय और महाविद्यालयों सहित 47 केन्द्रों पर आयोजित की जा रही हैं। ऐसे में परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न होने पाये इसके लिए सीसी टीवी कैमरे से भी निगरानी की जा रही है। निरीक्षण में मुख्य कुलानुशासक प्रो. राकेश द्विवेदी, मुख्य अभिरक्षिका प्रो. नलिनी पांडेय, अधिष्ठाता रिक्रूटमेंट प्रो मनुका खन्ना, परीक्षा नियंत्रक विद्या नन्द त्रिपाठी, डॉ ओपी शुक्ल, डॉ आरबी सिंह भी मौजूद रहे।
121 महाविद्यालयों के परीक्षाथी दे रहे परीक्षा
लविवि प्रवक्ता डॉ दुर्गेश श्रीवास्तव ने बताया कि 121 महाविद्यालयों के विद्यार्थी 47 केन्द्रों पर परीक्षा दे रहे हैं। तीसरे सेमेस्टर की परीक्षाएं सुबह 9 से 12 बजे तक और पांचवें की दोपहर दो से शाम पांच बजे तक समय निर्धारित है। इसके अलावा नकल विहीन परीक्षा के लिए सभी विभागों को सीसीटीवी कैमरे दुरूस्त रखने के लिए निर्देश हैं।
यह भी पढ़ें: बरेली: कचौली गांव के पास दिखाई दिया तेंदुआ, गांव में फैली दहशत, भुता वाला ही तेंदुआ होने की आशंका
