लखनऊ: सन अस्पताल के संचालक का तीमारदारों को धमकाते हुए वीडियो हुआ वायरल, मचा हड़कंप
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते निजी अस्पतालों की मनमानी चरम पर है, मरीजों से इलाज के नाम पर धनउगाही करना और उनके साथ मारपीट करना आम बात हो गई है। बीते शुक्रवार को तीमारदारों से लाखों रूपये वसूलने व मारपीट के मामले में सन अस्पताल के संचालक अखिलेश पांडेय पर मुकदमा दर्ज हुआ …
लखनऊ। स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के चलते निजी अस्पतालों की मनमानी चरम पर है, मरीजों से इलाज के नाम पर धनउगाही करना और उनके साथ मारपीट करना आम बात हो गई है। बीते शुक्रवार को तीमारदारों से लाखों रूपये वसूलने व मारपीट के मामले में सन अस्पताल के संचालक अखिलेश पांडेय पर मुकदमा दर्ज हुआ था। जिसके बाद शनिवार को संचालक का मरीज व तीमारदार को धमकाने का वीडियो वायरल हो रहा है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या अभी भी स्वास्थ्य विभाग को साक्ष्य की कमी लग रही है, स्वास्थ्य विभाग ने कोई कार्रवाई करना तो दूर इस पर चुप्पी साध रखी है।
यह था पूरा मामला
सुल्तानपुर से इलाज कराने आए परिजनों का आरोप है कि आरती मिश्रा (35) की अचानक हालत बिगड़ने पर उन्हें लोहिया अस्पताल लेकर गए थे जहां बेड खाली न होने के चलते वहीं से निजी अस्पताल की लगी वैन ने उन्हें अपने अस्पताल ले जाने की बात कही।
हालत बिगड़ती देख परिजनों ने 20 फरवरी को सन अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनसे पांच दिनों के अंदर करीब तीन लाख पचास हजार रुपये इलाज के नाम पर वसूले गए। परिजनों ने मरीज को आराम नहीं मिलता देख वहां से डिस्चार्ज करने की बात कही और अपने मरीज की रिपोर्ट फाइल मांगी तो अस्पताल कर्मियों ने उन्हें रिपोर्ट नहीं दी और उनके साथ मारपीट कर डाली।
यह भी पढ़ें: जालौन पुलिस को मिली बड़ी सफलता, नौ अंतरराज्यीय चोरों को किया गिरफ्तार
