सीतापुर: होली परिक्रमा को लेकर डीएम ने की बैठक, दिए आवश्यक निर्देश
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को 84 कोसी होली परिक्रमा मेला व मिश्रिख के प्रांतीय मेले को लेकर मिश्रिख में बैठक की। डीएम ने इस बैठक में उपस्थित सभी महन्तों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी महान्तों से होली परिक्रमा मेला से संबंधित एक-एक समस्याओं को सुना। बैठक …
सीतापुर। डीएम विशाल भारद्वाज व एसपी आरपी सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को 84 कोसी होली परिक्रमा मेला व मिश्रिख के प्रांतीय मेले को लेकर मिश्रिख में बैठक की। डीएम ने इस बैठक में उपस्थित सभी महन्तों से परिचय प्राप्त करते हुए सभी महान्तों से होली परिक्रमा मेला से संबंधित एक-एक समस्याओं को सुना। बैठक में उपस्थित अधिकारियों को समस्त व्यवस्थाओं को पूरा करने के निर्देश दिये। डीएम ने निर्देश दिये कि विद्युत विभाग द्वारा शतत बिजली की आपूर्ति की जाये व जर्जर तारों को बदला जाए। लटके हुये तारों को ठीक कराया जाए।
डीएम ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को निर्देश दिये कि हैण्डपम्पों की मरम्मत, पानी के टैंकरों की आपूर्ति समय से की जाये। उन्होंने संबंधित को कड़े निर्देश दिये कि नालियों की साफ-सफाई, परिक्रमा मार्गों की सफाई समय से पूर्ण कर ली जाये। रैन बसेरों, अस्थाई पड़ावों स्थल समय से व्यवस्थित कराते हुये अस्थाई विद्युत कनेक्शन करायें।
उन्होंने तालाबों की साफ-सफाई व स्वच्छ जल का भराव कराया जाये। डीएम ने बैठक में उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को निर्देश दिये कि परिक्रमा परिसर में आने वाले सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र व प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों पर सभी व्यवस्थाएं दुरूस्त रखी जायें। सभी चिकित्सकों की उपस्थित अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने के साथ ही दवा की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित की जाये।
मोबाइल एम्बुलेंस परिक्रमा मार्ग पर सक्रिय रहें। कोविड दवाओं की उपलब्धता पर्याप्ता मात्रा में रहे व कोविड हेल्पडेस्क पड़ावों, मार्गों पर स्थापित की जाये। साथ ही आयुष टीमों को भी सक्रिय रखने के निर्देश दिये। क्षेत्राधिकारी मिश्रिख को निर्देश दिये कि पुलिस बल की भी पर्याप्त मात्रा में तैनाती कर दी जाये। इसके अलावा डीएम ने अन्य संबंधित विभागों के अफसरों को परिक्रमा मेले को लेकर दिशा निर्देश दिए। बैठक में एडीएम राम भरत तिवारी, एसडीएम व सीओ मिश्रिख, संत-महंतों सहित काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें:-सीतापुर: बेखौफ चोरों ने कई घरों से उड़ाया लाखों का माल, केस दर्ज
