हरदोई: छज्जा गिरने से मिस्त्री की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हरदोई। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत समुखा निवासी रामतीर्थ मकान बनवा रहे हैं। गांव का ही राजगीर मिस्त्री अनिल (35) शनिवार को छज्जा के ऊपर बैठकर छत की घोटाई कर रहा था। अचानक छत से छज्जा अलग होकर लटक गया। राजमित्री की गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे जिलाअस्पताल लिए जा रहे …

हरदोई। थानाक्षेत्र की ग्राम पंचायत समुखा निवासी रामतीर्थ मकान बनवा रहे हैं। गांव का ही राजगीर मिस्त्री अनिल (35) शनिवार को छज्जा के ऊपर बैठकर छत की घोटाई कर रहा था। अचानक छत से छज्जा अलग होकर लटक गया। राजमित्री की गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गया। परिजन आनन-फानन उसे जिलाअस्पताल लिए जा रहे थे कि रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में हड़कम्प मच गया।

सूचना पर पहुंची कुरसठ चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिलाअस्पताल भेज दिया। ग्रामीणों ने बताया कि मकान में प्रयोग में लाई जा रही सीमेन्ट घटिया किस्म की होने के कारण छज्जा टूटकर लटक गया। जिसके चलते अनिल की दर्दनाक मौत हो गई। हालांकि परिजनों ने अभी तक थाने में तहरीर नही दी है। पुलिस के मुताबिक अभी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कोई दोषी होगा तो कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी: झूले के लिए बच्चों में मारपीट, पथराव कर स्कूटी तोड़ी

संबंधित समाचार